Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • अन्य
  • मनोरंजन
  • डिज्नी + हॉटस्टार ने 180 करोड़ रुपये में खरीदे अक्षय की कठपुतली के राइट्स
  • बॉलीवुड
  • मनोरंजन

डिज्नी + हॉटस्टार ने 180 करोड़ रुपये में खरीदे अक्षय की कठपुतली के राइट्स

RNS INDIA NEWS 29/08/2022
rns featured image new

अभिनेता अक्षय कुमार की एक के बाद एक कई फिल्में रिलीज की राह देख रही हैं। उनकी फिल्म कठपुतली 2 सितंबर को सीधे डिज्नी + हॉटस्टार पर रिलीज होगी। मेकर्स ने फिल्म के लिए डिज्नी + हॉटस्टार के साथ एक बड़ी डील की है। खबरों की मानें तो हॉटस्टार ने 180 करोड़ रुपये में इस फिल्म के राइट्स खरीदे हैं। कहा जा रहा है कि यह डील मेकर्स के लिए मुनाफे का सौदा साबित हुआ है।
रिपोर्ट के अनुसार, डिज्नी + हॉटस्टार के स्वामित्व वाली कंपनी स्टार नेटवर्क ने इस थ्रिलर फिल्म को 180 करोड़ रुपये में खरीदा है। एक सूत्र ने बताया, फिल्म कठपुतली के डिजिटल राइट्स लगभग 135 करोड़ रुपये में बिक गए हैं, जिसमें सैटेलाइट और म्यूजिक राइट्स से 45 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई हुई है। स्टार नेटवर्क के साथ कुल मिलाकर 180 करोड़ रुपये से अधिक में डील हुई है।
कठपुतली अक्षय की तीसरी फिल्म है, जो हॉटस्टार पर आने वाली है। इससे पहले उनकी लक्ष्मी और अतरंगी रे इसी स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर प्रसारित हुई थी। फिल्म कठपुतली का निर्माण पूजा एंटरटेनमेंट ने किया है। फिल्म के निर्देशन का जिम्मा रंजीत एम तिवारी ने संभाला है। उन्होंने बेल बॉटम के बाद अक्षय के साथ दूसरी बार इस फिल्म के लिए हाथ मिलाया है। बेल बॉटम पिछले साल सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी।
फिल्म में अक्षय एक बार फिर पुलिस वाले की भूमिका में नजर आएंगे। इसमें वह सीरियल किलर का पीछा करते हुए दिखाई देंगे। हाल में फिल्म से अक्षय का फर्स्ट लुक भी सामने आया था। टीजर में अक्षय कहते हुए दिखे थे, सीरियल किलर के साथ पावर नहीं, माइंड गेम खेलना चाहिए। यह एक साइकोलॉजिकल थ्रिलर फिल्म है, जिसमें अक्षय के साथ रकुल प्रीत सिंह भी दिखने वाली हैं। सरगुन मेहता भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।
कठपुतली से पहले अक्षय आखिरी बार रोहित शेट्टी की फिल्म सूर्यवंशी में एक पुलिस अधिकारी की भूमिका में दिखे थे। यह कॉप ड्रामा फिल्म बॉक्स ऑफिस पर पैसा वसूल साबित हुई थी। फिल्म पिछले साल सिनेमाघरों में आई थी।
कठपुतली तमिल क्लासिक फिल्म रत्सासन की हिंदी रीमेक होगी। रत्सासन 2018 में रिलीज हुई थी। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे फिल्म का अहम पात्र अरुण फिल्म निर्माता बनने के सपने को छोड़ देता है और अपने पिता की मृत्यु के बाद एक पुलिस अधिकारी की नौकरी करता है। वह एक साइको किलर को ट्रैक करने की कोशिश करता है, जो छात्राओं को निशाना बनाता है। इसमें अमला पॉल, अम्मू अभिरामी और काली वेंकट नजर आए थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: आफत की बारिश: देहरादून में भारी बरसात से घर ढहा, एक बच्चा और दो महिलाओं की मलबे में दबकर मौत
Next: कंगना रनौत की इमरजेंसी से रिवील हुआ नए एक्टर का लुक

Related Post

rns featured image new
  • बॉलीवुड
  • राष्ट्रीय

फिल्म निर्माता सुभाष घई की तबीयत बिगड़ी, मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती

RNS INDIA NEWS 08/12/2024 0
rns featured image new
  • बॉलीवुड

अक्षय और टाइगर ने दिया फैंस को तोहफा, 26 मार्च को रिलीज होगी फिल्म बड़े मियां छोटे मियां का ट्रेलर

RNS INDIA NEWS 24/03/2024 0
rns featured image new
  • मनोरंजन

रितेश देशमुख की वेड बनी दूसरी सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म

RNS INDIA NEWS 17/01/2023 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 27 जून
  • कालागढ़ पावर हाउस ने जून में किया रिकॉर्ड बिजली उत्पादन
  • टेंडर निरस्त नहीं होने तक जारी रहेगा जमीन बचाने का संघर्ष, चौथे दिन भी क्रमिक अनशन पर डटे ग्रामीण
  • रात में अतिक्रमण हटाओ अभियान से भड़के लघु व्यापारी, नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन
  • कोसी नदी में नहीं उतरने की सोमेश्वर पुलिस ने की अपील
  • पांच साल की मासूम से दरिंदगी, पैरोल पर आया सजायाफ्ता गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.