Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल आईएसबीटी पर लगाया जाम
  • देहरादून

किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल आईएसबीटी पर लगाया जाम

RNS INDIA NEWS 25/09/2020
17 (4)

देहरादून। कृषि बिल के विरोध में आज भारतीय किसान यूनियन (तोमर) ने आईएसबीटी तक ट्रैक्टर रैली निकाल कर जाम लगाया। किसानों ने भारत सरकार द्वारा पारित अध्यादेश में संशोधन की मांग की है। आज भारतीय किसान यूनियन (तोमर) के बैनरतले किसानों ने आईएसबीटी तक रैली निकाली। इस दौरान उन्होंने आईएसबीटी के समक्ष चक्का जाम भी किया। किसानों का कहना था कि सरकार द्वारा पारित अध्यादेश किसान विरोधी हैं। इन अध्यादेशों में संशोधन किया जाना चाहिए। कहा कि अध्यादेश में किसान अपनी फसल के मसले एसडीएम कोर्ट के अलावा कहीं नहीं जा सकेगा जो गलत है। किसानों को हाईकोर्ट और सुप्रीम कोर्ट जाने की छूट होनी चाहिए। किसी भी फसल का मूल्य निर्धारण करते समय प्रदेश स्तर पर कमेटी बने। उसमें किसानों का प्रतिनिधित्व भी अवश्य होना चाहिए। उन्हेांने कहा कि किसानों के हित के लिए जो भी कमेटी बने उसमें आईएएस अधिकारियों के साथ किसान को भी शामिल किया जाए। आज के समय में भारत में छोटे किसान हैं। उनमें भण्डारण करने की क्षमता न के बराबर है। यह केवल बड़े व्यापारियों को लाभ देने वाला है। इसका तत्काल समाप्त किया जाना चाहिए। किसानों की फसल अनुबंध के समय वही कानून लागू हो जो अब अन्य लोगों पर लगते हैं। सरकार को ब्लॉक स्तर पर सरकारी कोल्ड स्टोर बना कर छोटे किसानों को लाभ पहुंचाना चाहिए। किसानों की फसल का न्यूनतम मूल्य तय होने के बाद अगर केाई व्याारी उससे कम मूल्य पर फसल खरीदता है तो उसको सजा का प्रावधान होना चाहिए। किसानों का कहना था कि सरकार द्वारा कहा जा रहा है कि किसान कहीं भी अपना अनाज बेच सकते हैं। यह पहले से व्यवस्था है। भाजपा सरकार पर आपदा कानून की आड़ में इस बिल से बहुत बड़े कारोबारियों को फायदा देने का आरोप लगाया है। इस बिल में अनाज के असीमित भंडारण करने का प्राविधान है। मंडी सिस्टम को खत्म करने का भाजपा सरकार द्वारा कुचक्र रचा जा रहा है। किसान बिल पूर्ण रूप से किसान विरोधी व हिटलरशाही से देश के किसानों पर थोपा गया बिल है। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष सोमदत्त शर्मा, प्रवक्ता अरूण शर्मा, तहसील अध्यक्ष भगवान सिंह राठौर, संगठन मंत्री चमन कुमार, जिला प्रभारी संदीप चौधरी, संगठन मंत्री चिरंजीव कुमार आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में फिर से हुई एडवेंचर टूरिज्म की शुरुआत
Next: राशिफल 26 सितम्बर

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

स्पेशल-26 की तर्ज पर कारोबारी से ठगी का प्रयास, आईकार्ड मांगते ही फरार हुए आरोपी

RNS INDIA NEWS 28/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 29 जून
  • नीलामी की गाड़ी दिलाने का झांसा देकर दो लाख की ठगी
  • पॉलिथीन और गंदगी मिलने पर 20 व्यापारियों का चालान
  • ऊर्जा निगम के कर्मचारियों से धक्का मुक्की, जेई को भी नहीं बख्शा
  • जाखन से कटाव रोकने और बहाव नियंत्रित करने पर सिंचाई विभाग का फोकस
  • बेटी-दामाद ने की पिता की हत्या, अल्मोड़ा पुलिस ने जम्मू-कश्मीर से किया गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.