Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • उत्तराखंड में फिर से हुई एडवेंचर टूरिज्म की शुरुआत
  • देहरादून

उत्तराखंड में फिर से हुई एडवेंचर टूरिज्म की शुरुआत

RNS INDIA NEWS 25/09/2020
11- (4)

देहरादून। अनलॉक-4 के बाद किए गए कई निर्णयों के बीच पर्यटन मंत्रालय उत्तराखंड ने आज ऐडवेंचर प्रेमियों के लिए भी एक बड़ी राहत की घोषणा कर दी है। राज्य पर्यटन विभाग ने अब सभी पर्यटकों के लिए वाटर स्पोर्ट्स, ट्रेकिंग और पर्वतारोहण, एयरोस्पोर्ट्स और कैम्पिंग गतिविधियों जैसे ऐडवेंचर संबंधित गतिविधियों को खोलने की अनुमती दे दी है। घोषणा के साथ ही, उत्तराखंड सरकार ने पर्यटकों और ऐडवेंचर एजेंसियों के लिए दिशानिर्देश भी जारी किए हैं। नए मानदंडों के अनुसार, एजेंसी, एडवेंचर टूर ऑपरेटर के प्रमुख पर्यटन विभाग और संबंधित जिला प्रशासन के कार्यालयों में ऐडवेंचर गतिविधियों के संचालन के लिए आवश्यक अनुमति हेतू अंडरटेकिंग पत्र प्रस्तुत कर सकते हैं। ऐडवेंचर कंपनी, जेंसी टूर ऑपरेटर के मालिकों को यह सुनिश्चित करना होगा कि उनके कर्मचारियों ने कोविद-19 संक्रमण की रोकथाम के लिए उचित रूप से प्रशिक्षित है। इसके अतिरिक्त, एजेंसीध्एडवेंचर टूर ऑपरेटर को थर्मल स्क्रीनिंग, सामाजिक दूरी, मास्क शील्ड द्वारा चेहरे को ढंकना और लगातार हाथ धोने जैसे आवश्यक नियमों का उचित कार्यान्वयन भी सुनिश्चित करना होगा। जिला प्रशासन को निर्देशित किया गया है कि ऐडवेंचर गतिविधियों के सुचारू संचालन हेतु एक निगरानी तंत्र गठित कर लिया जाए। इस अवसर पर पर्यटन सचिव दिलीप जावलकर ने कहा ‘‘एडवेंचर टूरिज्म का राज्य के समग्र पर्यटन उद्योग में एक बड़ा योगदान है। हमे विश्वास है की ऐडवेंचर गतिविधियों को फिर से खोलने से राज्य पर्यटन उद्योग को बड़ा फायदा मिलेगा। हम सभी लभार्तियोँ से पूर्ण सहयोग की उम्मीद करते हैं। उन्हें एक टीम के रूप में हमारे साथ काम करना होगा और राज्य में महामारी के प्रसार को नियंत्रित करने के लिए नियमों और दिशानिर्देशों का प्रभावी कार्यान्वयन सुनिश्चित करना होगा।’’एमओएचएफ, जीओआई और राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुसार, एजेंसी ऐडवेंचर गतिविधियों में उपयोग किए जाने वाले उपकरणों के उचित सफाई को भी सुनिश्चित करेगी। ऐडवेंचर गतिविधियों के दौरान, यदि कोई अतिथि कोविद -19 संक्रमण के लक्षण दिखाता है तो एजेंसीध्टूर ऑपरेटर तुरंत नजदीकी स्वस्थ केंद्र को सूचित करेगी और अतिथि को चिकित्सकीय परामर्श के लिए प्रोत्साहित करेगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सोशल मीडिया में सोच समझ कर डाले निजी जानकारी: सीओ
Next: किसानों ने ट्रैक्टर रैली निकाल आईएसबीटी पर लगाया जाम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.