Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पिथौरागढ़
  • स्टाफ नर्सों के कार्य बहिष्कार से लड़खड़ाई अस्पतालों में व्यवस्था
  • पिथौरागढ़

स्टाफ नर्सों के कार्य बहिष्कार से लड़खड़ाई अस्पतालों में व्यवस्था

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

पिथौरागढ़। सीमांत में स्टाफ नर्सों के कार्य बहिष्कार से सरकारी अस्पतालों में व्यवस्था लड़खड़ा गई है। पहले से ही स्टाफ की कमी से अस्पताल जूझ रहे हैं। ऐसे में स्टाफ नर्सों के कार्य बहिष्कार पर चले जाने से अस्पताल प्रबंधन की मुश्किलें और बढ़ गई हैं। इमरजेंसी सेवा से लेकर ओपीडी, ऑपरेशन अब कुछ नियमित स्टाफ नर्सों के भरोसे संचालित हो रहा है। जनपद में स्टाफ नर्सें कार्य बहिष्कार जारी है। गुरुवार को संविदा एंव बेरोजगार स्टाफ नर्सों ने कलक्ट्रेट पहुंचकर सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। उन्होंने कहा सरकार वर्षों से उनकी अनदेखी करती आई है। कोविड जैसी विपरीत परिस्थतियों में भी उन्होंने अपने दायित्वों का बखूबी निर्वहन किया। बावजूद इसके सरकार ने उनकी मांगों को लेकर कोई सकारात्मक कदम नहीं उठा रही है। कहा जब तक सरकार वर्षवार भर्ती प्रकिया शुरू और रिक्त पदों पर विज्ञप्ति जारी नहीं कर देती वे कार्य पर नहीं लौटेंगे। जिले भर में संविदा के तहत 65 स्टाफ नर्सें विभिन्न अस्पतालों में कार्यरत हैं। एकाएक उनके कार्य बहिष्कार पर जाने से लोगों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ रही है। यहां नीलम सिंह, रेनू आर्या, नईम अंसारी, बबीता आर्या, निधि पवार, भावना जोशी, भावना आर्या, सोनू धामी, बसंती धामी, ऊषा भंडारी आदि रहीं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कुमाऊं के किसानों का पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण
Next: वायरल फीवर होने पर लापरवाही नहीं बरते, डॉक्टर को दिखाएं

Related Post

rns featured image new
  • पिथौरागढ़

बेरीनाग में महिला सम्मेलन का आयोजन हुआ

RNS INDIA NEWS 24/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

वंचित राज्य आंदोलनकारियों की सूची जारी करने की मांग

RNS INDIA NEWS 17/05/2026 0
rns featured image new
  • पिथौरागढ़

नाबालिग की पहचान उजागर करने वालों पर वैधानिक कार्रवाई शुरू

RNS INDIA NEWS 08/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.