Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • वायरल फीवर होने पर लापरवाही नहीं बरते, डॉक्टर को दिखाएं
  • देहरादून

वायरल फीवर होने पर लापरवाही नहीं बरते, डॉक्टर को दिखाएं

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। बारिश में उमसभरी गर्मी में राहत मिलने के साथ ही संक्रामक रोग दस्तक दे रहे हैं। इन दिनों वायरल फीवर के केस भी तेजी से बढ़ रहे हैं। डाक्टरों की सलाह है कि हल्के बुखार के साथ खांसी, जुकाम और बदन दर्द की शिकायत होने पर तत्काल चिकित्सीय परामर्श लें। लापरवाही बिलकुल नहीं बरतें। ऋषिकेश के सरकारी अस्पताल की ओपीडी में पंजीकरण का आंकड़ा पखवाड़ाभर में प्रतिदिन 300 से बढ़कर 450 हो गया है। वजह शहर और आसपास वायरल फीवर का पैर पसारना है। वायरल फीवर के लक्षण हल्का बुखार, खांसी-जुकाम के साथ बदन दर्द होना है। अस्पताल की ओपीडी में इस तरह की शिकायत लेकर हर रोज 130 से अधिक लोग आ रहे हैं। सरकारी अस्पताल के वरिष्ठ फिजिशियन डा. अमित रौतेला ने बताया कि वायरल फीवर की शिकायत लेकर आने वाले मरीजों को चिकित्सीय परामर्श के बाद कोरोना जांच की भी सलाह दी जा रही है। कोरोना और वायरल फीवर के लक्षण काफी मिलते-जुलते हैं। वायरल फीवर की वजह मौसम में होने वाले परिवर्तन को बताया। वरिष्ठ फीजिशियन के मुताबिक वायरल फीवर होने पर लापरवाही नहीं बरते। शीघ्र डाक्टर को दिखाएं। इसका असर करीब 7 दिन तक रहता है। लिहाजा इस मौसम में एहतियात बरतें। पानी उबालकर पीएं, बाजार में खुले में बिकने वाले खाद्य सामग्री से बचें। अपने आसपास सफाई रखें। उधर, एम्स की ओपीडी में भी वायरल बुखार से पीडि़त मरीजों की संख्या में तेजी से वृद्धि हो रही है। एम्स में फिजीशियन डॉ. रविकांत बताते हैं कि इन दिनों प्रतिदिन 100 से 150 लोग वायरल बुखार से पीड़ित आ रहे हैं। वह बताते हैं कि बीते कुछ दिनों से वायरल फीवर के केस तेजी से बढ़े हैं। उनका कहना है कि बीमारी से ग्रस्त व्यक्ति के संपर्क में आने से भी वायरल बुखार हो सकता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्टाफ नर्सों के कार्य बहिष्कार से लड़खड़ाई अस्पतालों में व्यवस्था
Next: खानपुर विधायक उमेश शर्मा के चुनाव को लेकर जवाब मांगा

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

विधायक उमेश कुमार से विंटेज कार बेचने के झांसे में 4.50 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.