Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • कुमाऊं के किसानों का पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण
  • ऊधम सिंह नगर

कुमाऊं के किसानों का पहली बार ऑनलाइन पंजीकरण

RNS INDIA NEWS 18/08/2022
default featured image

रुद्रपुर। कुमाऊं में पहली बार खरीफ खरीद सत्र 2022-23 के लिए किसानों का ऑनलाइन पंजीकरण होगा। इसी के आधार पर क्रय केंद्र पर किसानों के धान की खरीद होगी। इसके लिए आरएफसी विभाग ने अभी से तैयारी शुरू कर दी है। विभाग ने किसानों के पंजीकरण के लिए किसान पंजीकरण वाहन का शुभांरभ कर दिया है। पहले चरण में रुद्रपुर, किच्छा और सितारगंज में इस वाहन का शुभारंभ किया है। गुरुवार को आएफसी बीएस चलाल ने रुद्रपुर और किच्छा में इस वाहन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। आरएफसी ने बताया कि पहले चरण में रुद्रपुर, किच्छा और सितारगंज में किसान पंजीकरण वाहनों को रवाना किया गया है। जल्द ही खटीमा, टनकपुर, काशीपुर, बाजपुर, जसपुर, रामनगर, हल्द्वानी के लिये वाहन संचालित किये जायेंगे। बताया कि ये वाहन ग्रामीण क्षेत्रों में जाकर किसानों का पंजीकरण करेंगे। पंजीकरण के दौरान किसानों को आधार नंबर, मोबाइल नंबर, नाम-पता और खाता-खतौनी की डिटेल और बैंक पासबुक आदि जानकारियां देनी होंगी। पटवारी किसानों के इस डाटा का धरातलीय सर्वे करेंगे। तहसील से सत्यापन के बाद पोर्टल में किसान का पूरा बायोडाटा दिखायी देगा। उन्होंने बताया कि इस बार ऑनलाइन पंजीकरण के बाद ही किसानों के धान की खरीद क्रय केंद्रों पर की जाएगी। जिन किसानों का डाटा पोर्टल में दर्ज नहीं होगा उनके धान की खरीद क्रय केंद्रों में नहीं की जायेगी। उन्होंने बताया कि पोर्टल में डाटा रिकार्ड करने का उद्देश्य पारदर्शिता के साथ काम करना और किसानों को अधिक से अधिक सुविधा देना है। इससे पूर्व आरएफसी का रुद्रपुर मिल एसोसिएशन के पदाधिकारियों व मंडी एसोसिएशन ने बुके देकर स्वागत किया। यहां राइस मिल एसोसिएशन के अध्यक्ष देवीशंकर अग्रवाल, महामंत्री अमित जिंदल, अजय वंशल, संदीप गुगलानी, गगन गर्ग, रोहित मित्तल, सतीश घीक, गौरव अग्रवाल, विकास गुंबर, संरक्षक कस्तूरी लाल गुगलानी, आरएफसी के वरिष्ठ विपणन अधिकारी हेमंत जोशी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: डीएम की फर्जी डीपी लगाकर तहसीलदार को भेजे मैसेज
Next: स्टाफ नर्सों के कार्य बहिष्कार से लड़खड़ाई अस्पतालों में व्यवस्था

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

घास काट रही महिला पर मगरमच्छ ने किया हमला

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.