Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • परिवारवाद से ऊपर उठकर कार्य करती भाजपा: भट्ट
  • देहरादून

परिवारवाद से ऊपर उठकर कार्य करती भाजपा: भट्ट

RNS INDIA NEWS 07/08/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। भाजपा अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सांस्कृतिक धरोहरों को संरक्षित करने का कार्य किया है। मोदी सरकार ने अपने कार्य और व्यवहार से अपने उपलब्धि भरे आठ वर्ष जनता को समर्पित किए हैं। भाजपा एक ऐसी पार्टी है जो परिवारवाद से ऊपर उठकर काम कर रही है। रविवार को औरोवल्ली आश्रम में भाजयुमो के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर के तीसरे दिन तिरंगा बाइक यात्रा निकाली गई। आश्रम में भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने तिरंगा बाइक सवार युवाओं को तिरंगा दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कहा कि अध्यक्ष बनने के बाद मेरा यह पहला सांगठनिक कार्यक्रम है। राजनीतिक क्षेत्र में हम सेवा भाव के लिए आये हैं। मेरी पारिवारिक पृष्टभूमि राजनीतिक नहीं थी, लेकिन मैं राजनीति में आया और आज पार्टी ने मुझे अध्यक्ष बनाया। भाजपा ही ऐसी पार्टी है जहां दूसरी पार्टियों की तरह परिवारवाद नहीं है। जब हम राजनीति में सेवाभाव के लिए आये है तो हमें इसी भाव से राजनीति करनी चाहिए। सेवा के भाव से कार्य करने पर एक दिन अवश्य सफल होंगे। भाजपा की आत्मा नेता में नहीं, कार्यकर्ताओं में वास करती है। कार्यपद्धति ही संगठन की आत्मा है। इस अनूठी कार्यशैली का ही प्रतिफल है कि आज देशभर में भाजपा की गूंज है। कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य यही है कि कार्यकर्ता अपने विचार को जानें, वे अनुशासित हों और उनके व्यक्तित्व का विकास हो। हमारे पास आज युवा नेतृत्व है। उन्होंने कहा 2024 में उत्तराखंड की 5 सीटें हम जीतेंगे आने वाले चुनाव में फिर से भाजपा की सरकार बनेगी। इस मौके पर युवा मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष कुंदन लटवाल, संगठन महामंत्री अजय कुमार, मेयर अनिता ममगाईं, तेजिंदर बग्गा, वैभव सिंह, संजीव चौहान, प्रिंस रावत आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बिजली के खंभे से टकराया अनियंत्रित विक्रम, 6 सवारी घायल
Next: एम्स निदेशक ने स्टूडेंट्स मैगजीन का विमोचन किया

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-14 at 20.56.27_11zon
  • देहरादून

बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद

RNS INDIA NEWS 14/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अल्मोड़ा में यूकेएसएसएससी की स्नातक स्तरीय पुनर्परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न
  • बैरागीवाला हत्याकांड: आगजनी, पथराव के बाद गांव में भारी तनाव, चार आरोपी गिरफ्तार
  • देहरादून में युवक की हत्या के बाद तनाव, इंटरनेट सेवा बंद
  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.