Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • उत्तराचंल बिजली कर्मचारियों का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
  • टिहरी

उत्तराचंल बिजली कर्मचारियों का वार्षिक अधिवेशन संपन्न

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

नई टिहरी। उत्तराचंल बिजली कर्मचारियों के वार्षिक अधिवेशन में विभागीय कर्मचरियों की समस्याओं पर चर्चा की गई। अधिवेशन के बाद सर्व सम्मति से मंडल और खंड स्तरीय कार्यकारिणी का निर्विरोध गठन किया गया। अधिवेशन के बाद निर्विरोध निर्वाचित हुए मंडलीय कमेटी में केएन उनियाल को संरक्षक, रवीन्द्र प्रताप को कार्यवाहक अध्यक्ष, राजेंद्र प्रसाद भट्ट सचिव, खंड स्तरीय कमेठी में लख्मी प्रसाद नौटियाल को संरक्षक, सुनील बिजल्वाण कार्यवाहक अध्यक्ष, लक्ष्मण राणा सचिव बनाया गया। इसके अलावा मंडल और खंड स्तरीय कार्यकारणी कई लोगों को पदाधिकारी और सदस्य बनाया गया। शनिवार को बौराड़ी स्थित एक होटल में उत्तराचंल बिजली कर्मचारियों के वार्षिक अधिवेशन संगठन के प्रांतीय अध्यक्ष विनोद कुमार की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। अधिवेशन में उपस्थित उत्तरांचल बिजली मंडलाध्यक्ष विक्रम तोपवाल तथा खंडीय अध्यक्ष राकेश राणा ने कहा कि बिजली कर्मचारी लंबे समय से मांगों के निस्तारण की मांग करते आ रहे हैं, लेकिन कर्मचारियों की मांगों का समाधान नहीं हो पाया है। उन्होंने बिजली घरों को ठेकेदारी प्रथा पर न देने, प्रत्येक बिजली घरों में तीन की जगह चार एसएसओ नियुक्त करने, उपनल कर्मचारियों को समान कार्य समान वेतन देने, हेल्प सेल्प और ठेकेदारी प्रथा पर कार्यरत कर्मचारियों को समय पर मानदेय देने सहित कई मांगें अधिवेशन में रखी। मौके पर संगठन महामंत्री प्रदीप कुमार कंसल, डीसी उनियाल, डीके जोशी, घनश्याम नौटियाल, यूएन पांडे, विजेंद्र नेगी, डीपी चमोली, दीपक शाडिल्य आदि मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: चरस की तस्करी के दोषी को 4 साल की सजा
Next: बोल्डर आने से दस घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.