Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • वसंत पंचमी के पर्व पर सभी ऊंची पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी
  • टिहरी

वसंत पंचमी के पर्व पर सभी ऊंची पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ी

RNS INDIA NEWS 23/01/2026
rns featured image new

नई टिहरी(आरएनएस)।  वसंत पंचमी के पर्व पर पर्यटन नगरी धनोल्टी, सुरकंडा मंदिर सहित जिला मुख्यालय, गंगी और पिंस्वाड़ आदि क्षेत्रों में सीजन की पहली बर्फबारी हुई। सुबह तेज हवा के साथ शुरू हुई हल्की बारिश के बाद ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बर्फबारी शुरू हो गई जिससे जिले की सभी ऊंची पहाड़ियों ने बर्फ की सफेद चादर ओढ़ ली।
नई टिहरी नगर क्षेत्र में करीब पांच साल बाद जमकर बर्फबारी हुई। शुक्रवार सुबह आसमान में कुछ देर बादल छाए रहने के बाद बूंदाबांदी शुरू हो गई थी। करीब सवा नौ बजे से पर्यटन नगरी धनोल्टी, गंगी और पिंस्वाड़ आदि ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी शुरू हो गई थी। जबकि घाटी वाले क्षेत्रों में कभी तेज कभी हल्की बारिश होती रही। दोपहर ढाई बजे के बाद नई टिहरी में भी बर्फ गिरनी शुरू हो गई जिससे लोग अपने घरों से बाहर निकलकर बर्फ का आनंद उठाने लगे। बर्फबारी के कारण तापमान में गिरावट आने से यहां ठंड का प्रकोप बढ़ गया। लोग शाम ढलने से पहले ही अपने घरों में कैद हो गए। पर्यटन नगरी धनोल्टी, काणाताल, बुरांशखंडा, चंबा, भिलंगना ब्लॉक के गंगी, गेंवाली, पिंस्वाड़, हिंदाव और अखोड़ी में भी खूब बर्फबारी हुई। सीजन की पहली बर्फबारी से जहां लोगों में खुशी की लहर है वहीं ऊंचाई वाले इलाकों में निवासरत लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। पशुपालकों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। बर्फबारी से पहले मायूस बैठे किसान और होटल व्यवसायियों के चेहरे खिल उठे हैं। दोपहर बाद लगातार हुई बर्फबारी से सड़कों पर वाहनों का संचालन भी काफी धीमा हो गया। बर्फबारी वाले इलाकों में वाहन रेंगते हुए दिखाई दिए। जौनपुर क्षेत्र के नागटिब्बा, ऐंदी आदि क्षेत्रों में बर्फबारी के कारण ठंड काफी बढ़ गई। नई टिहरी सहित सभी ऊंचाई वाले इलाकों में देर शाम तक बर्फबारी होती रही। जिससे तापमान में भारी गिरावट आने से ठंड बढ़ गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कनखल में पकड़ा गया प्रतिबंधित चाइनीज मांझा, 10 गट्टू के साथ चार युवक गिरफ्तार
Next: चतुर्थ केदार रुद्रनाथ मंदिर के कपाट 18 मई को खुलेंगे, पंचांग पूजा और गणना के बाद हुई तिथि घोषित

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 24 जून
  • खेत बचाओ अभियान के तहत वैज्ञानिकों ने किसानों को किया जागरूक
  • मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो 29 जुलाई से फिर आंदोलन करेंगे गुरिल्ले
  • टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई
  • कोसी नदी में डूबने से दो युवकों की मौत, क्षेत्र में मचा हड़कंप
  • तहसील परिसर में शत्रु संपत्ति की ई-नीलामी को लेकर जागरूकता शिविर आयोजित
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.