Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • टिहरी
  • बोल्डर आने से दस घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे
  • टिहरी

बोल्डर आने से दस घंटे बंद रहा बदरीनाथ हाईवे

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

नई टिहरी। भारी बोल्डर आने के चलते ऋषिकेश-बदरीनाथ राष्ट्रीय राजमार्ग बीती रात बछेलीखाल व साकनीधार के बीच बाधित हो गया। एनएच की ओर से यहां पर दोनों ओर मशीनें लगाकर करीब दस घंटे बाद राजमार्ग शनिवार सुबह साढ़े सात बजे तक खोला गया। ऐहतियात के तौर पर पुलिस ने मलेथा सहित देवप्रयाग से चाका-गजा होकर ऋषिकेश के लिए यातायात डायवर्ट किया। बीते शुक्रवार रात करीब साढ़े 9 बजे साकनीधार व बच्छेलीखाल के बीच पहाड़ी से भारी चट्टानी मलबा राजमार्ग पर जा गिरा। जिससे कई मीटर हिस्से तक भारी बोल्डर फैल गया। एनएच श्रीनगर ने मशीनों से मलबा व बोल्डरों को रात में हटाने का कार्य शुरू किया। लेकिन लगातार चट्टान गिरने का सिलसिला जारी होने से यहां मलबा सफाई का काम बंद करना पड़ा। एसएचओ देवप्रयाग देवराज शर्मा ने बताया कि राजमार्ग बाधित होने पर श्रीनगर व पौड़ी की ओर से आने वाले यातायात को चाका-गजा की ओर डायवर्ट कर ऋषिकेश भेजा गया। उधर, एनएच की टीम ने दस घंटे की मशक्कत के बाद शनिवार सुबह साढ़े सात बजे तक मलबा हटाकर यातायात बहाल किया। जिसके बाद देर रात ऋषिकेश की ओर से चले वाहन यहां से निकल पाए। राजमार्ग बाधित होने से क्षेत्र में शनिवार को सब्जी, अखबार, दूध की आपूर्ति भी देर से हुई। जबकि सुबह की नियमित बस सेवाएं भी प्रभावित रही। एसएचओ के अनुसार राजमार्ग बन्द होने की सूचना पर ऋषिकेश की ओर जाने वाले वाहनो को यात्रियों की सुरक्षा की दृष्टि से देवप्रयाग में ही रोक दिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराचंल बिजली कर्मचारियों का वार्षिक अधिवेशन संपन्न
Next: सुरंग खुदाई के लिए देवप्रयाग पहुंची टीबीएम मशीन

Related Post

rns featured image new
  • टिहरी

डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

भीम आर्मी के विरोध में चौंधार पहुंचे प्रतापनगर के लोग

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • टिहरी

सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.