Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • बीमार बच्चियों को नहीं मिल रही हॉस्टल में दवा, एसडीएम से की शिकायत
  • हरिद्वार

बीमार बच्चियों को नहीं मिल रही हॉस्टल में दवा, एसडीएम से की शिकायत

RNS INDIA NEWS 06/08/2022
rns featured image new

रुड़की। गोवर्धनपुर के सरकारी हॉस्टल में रहकर पढ़ रही बच्चियों के अभिभावकों ने हॉस्टल प्रबंधन पर बीमार बच्चियों को सही इलाज न कराने का आरोप लगाया है। उन्होंने एसडीएम से मामले की शिकायत की है। एसडीएम ने नायब तहसीलदार को जांच के लिए मौके पर भेजा है। लक्सर के डौसनी गांव के प्रदीप कुमार व ओमवती देवी और मुटकाबाद निवासी महिला प्रमिला तथा सलेलता ने शनिवार को तहसील मुख्यालय पहुंची। उन्होंने एसडीएम को शिकायती पत्र देकर बताया कि उनकी बच्चियां गोवर्धनपुर के राजकीय हाईस्कूल में पढ़ती हैं। गरीब होने के कारण उन्होंने बच्चियों को गोवर्धनपुर के स्कूल के एकदम पास बनाए गए कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के हॉस्टल में छोड़ रखा है। बताया कि बच्चियों की कई दिन से तबीयत खराब है। उन्हें बुखार, दस्त व उल्टियों की शिकायत है। हॉस्टल प्रबंधन ने अपने पास से दवा की एक, दो टेबलेट बच्चियों को खिलाई थी, लेकिन इनसे उनके स्वास्थ्य में कोई लाभ नहीं हुआ है। इन लोगों का कहना है कि बच्चियों द्वारा उन्हें फोन पर इसकी जानकारी दी गई थी। उन्होंने हॉस्टल प्रबंधन से बात कर बच्चियों की जांच कराने और उनको बाहर के किसी अच्छे डॉक्टर को दिखाने की मांग भी की थी। आरोप लगाया कि हॉस्टल प्रबंधन न तो खुद उनका इलाज करा रहा है, न ही परिजनों को इलाज कराने दे रहा है। एसडीएम गोपाल राम बिनवाल ने नायब तहसीलदार को मौके पर पहुंचकर जांच करने के आदेश दिए हैं। बताया कि जांच रिपोर्ट आने पर उसी के मुताबिक कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 15 दिन बाद बाइक चोरी का केस दर्ज
Next: यूकेडी नेताओं ने किया पूरी मजबूती से पंचायत चुनाव लड़ने का ऐलान

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

गंगा स्नान करने आईं महिला यात्रियों से मारपीट में मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

परिवहन विभाग की कार्रवाई में 45 का चालान और छह बसें सीज

RNS INDIA NEWS 08/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जून
  • सेलाकुई में विवाहिता के साथ अमानवीय क्रूरता पर महिला आयोग का कड़ा रुख
  • राज्य कर विभाग पर व्यापारियों का फूटा गुस्सा
  • प्रवक्ता भर्ती परीक्षा कैलेंडर में विसंगतियों पर भड़के अभ्यर्थी
  • यूकेडी ने केंद्रीय शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग उठाई
  • रिटायर्ड संयुक्त निदेशक की फर्जी पावर ऑफ अटॉर्नी बनाकर बेची जमीन
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.