Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मौत के बाद मरीज के गहने गायब होने पर मैक्स अस्पताल के विरुद्ध मुकदमे के आदेश
  • देहरादून

मौत के बाद मरीज के गहने गायब होने पर मैक्स अस्पताल के विरुद्ध मुकदमे के आदेश

RNS INDIA NEWS 04/08/2022
rns featured image new

देहरादून। कोरोनाकाल में मैक्स अस्पताल में भर्ती मरीज की मौत के बाद उसके आभूषण गायब होने के मामले में न्यायालय ने पुलिस को चिकित्सालय के विरुद्ध मुकदमा दर्ज करने का आदेश दिया है। मरीज के स्वजन ने पुलिस की ओर से मामले में मुकदमा दर्ज नहीं किए जाने पर न्यायालय की शरण ली थी।

इस प्रकरण की सुनवाई तृतीय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट निहारिका मित्तल गुप्ता के न्यायालय में हुई। नाला पानी क्षेत्र निवासी विशाल अग्रवाल ने न्यायालय में मैक्स अस्पताल के विरुद्ध वाद दायर किया था। इसमें वादी ने बताया कि उनकी माता सावित्री देवी को कोरोना संक्रमण होने पर 23 मार्च 2021 को लिए मैक्स अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उनका करीब डेढ़ माह तक उपचार चला। उनका आरोप है कि चिकित्सकों की लापरवाही के चलते दो जून 2021 को उनकी माता का निधन हो गया। उन्होंने यह आरोप भी लगाया कि कोरोना जांच की अंतिम रिपोर्ट निगेटिव आने के बाद भी अस्पताल ने मरीज को आइसीयू में ही रखा और कोविड प्रोटोकाल का पालन नहीं किया। साथ ही जनरल वार्ड से कोविड वार्ड में शिफ्ट करते समय अस्पताल प्रबंधन ने उनकी माता के आभूषण और सैंडल निकाल कर कहीं रख दिए, जो मरीज की मौत के बाद नहीं लौटाए गए।
विशाल अग्रवाल ने न्यायालय को बताया कि इस संबंध में 16 अगस्त 2021 को राजपुर थाना पुलिस से शिकायत की, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इस संबंध में वादी की ओर से प्रस्तुत किए गए साक्ष्यों पर न्यायालय ने प्रथमदृष्ट्या अपराध घटित होना पाया। परिस्थितियों के सही प्रकटन के लिए न्यायालय ने राजपुर थाना पुलिस को मामले में मुकदमा दर्ज कर जांच के आदेश दिए।

मरीजों के मोबाइल भी अस्पताल से हो चुके गायब
पूर्व में मैक्स अस्पताल में मरीजों के मोबाइल फोन चोरी होने के मामले भी सामने आ चुके हैं। बीते वर्ष मई में मरीज का मोबाइल चोरी करने के आरोप में पुलिस ने अस्पताल की एक नर्स और उसके प्रेमी को गिरफ्तार भी किया था।
इसी महीने एक अन्य मरीज की उपचार के दौरान मृत्यु होने के बाद उसका मोबाइल फोन और अन्य सामान नहीं लौटाने के आरोप भी अस्पताल प्रबंधन पर लगे थे। इसकी शिकायत भी पुलिस से की गई थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: नए वोटरों के लिए अच्‍छी खबर, अब वोटर लिस्‍ट में नाम जोड़ने के लिए मिलेंगे चार मौके
Next: बाजार में नई-नवेली राखियों की बहार, कीमत 5 से लेकर 150 रुपए तक

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.