Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • दो माह से वेतन न मिलने पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना
  • रुद्रप्रयाग

दो माह से वेतन न मिलने पर महिला स्वास्थ्य कर्मियों ने दिया धरना

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। दो माह से वेतन आहरण न होने को लेकर मातृ शिशु एवं परिवार कल्याण महिला कर्मचारी संघ ने सीएमओ कार्यालय में एक दिवसीय धरना दिया। महिला कर्मियों ने कहा कि यदि शीघ्र कोई कार्रवाई नहीं होती है, तो उन्हें उग्र आंदोलन के लिए मजबूर होना पड़ेगा। सोमवार को प्रान्तीय नेतृत्व के आह्वान पर जनपद की स्वास्थ्य महिला कार्यकर्ता सीएमओ कार्यालय पहुंची। जहां कार्यकर्ताओं ने वेतन आहरण एवं कोविड प्रोत्साहन भत्ता न मिलने को लेकर धरना प्रदर्शन कर नारेबाजी की। साथ ही उन्होंने एक दिवसीय धरना देकर विरोध जताया। महिला कर्मियों ने कहा कि स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं को माह जून व जुलाई दो माह का वेतन नहीं दिया गया है जिससे उनके सामने परिवारिक व अन्य कार्य क्षेत्रों के खर्चो का वहन करने का संकट पैदा हो गया है। स्वास्थ्य कार्यकर्ता महिला रूटिन कार्य के साथ-साथ कोविड वैक्सीनेशन का कार्य भी कर रही है। जिससे लगभग तीन से चार सौ रूपए का व्यय प्रतिदिन हो रहा है। विगत दो माह से वेतन न मिलने से खर्चो का वहन कर पाना संभव नहीं है। उन्होंने विभाग एवं शासन-प्रशासन से शीघ्र वेतन एवं कोविड प्रोत्साहन भत्ता आहरण करने की मांग की है। कहा कि यदि शीघ्र वेतन आहरण नहीं होता है, तो उन्हें मजबूरन उग्र आंदोलन के लिए बाध्य होना पडेगा। इस मौके पर जिलाध्यक्ष दीपा नेगी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष दीपिका पंवार, जिला मंत्री कमला भंडारी, सतेश्वरी रावत, उमा करांसी, शशिबाला, दर्शनी नेगी, नीता मेवाल सहित कई कार्यकर्ता मौजूद थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बरसात के बाद पिकनिक मनाने गया दोस्तों का दल, बांध में डूबने से तीन की मौत
Next: ठेकेदारों ने लोनिवि कार्यालयों में जड़े ताले

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

अतिवृष्टि से गदेरा उफनाया, पांच पुलिया बहीं, मार्ग और कृषि भूमि को नुकसान

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.