Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • संजय राउत पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
  • राष्ट्रीय

संजय राउत पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में ईडी की दबिश

मुंबई (आरएनएस)।  शिवसेना नेता संजय राउत पर रविवार सुबह बड़ी कार्रवाई हुई है। पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में आज केंद्रीय एजेंसी प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) के अधिकारी शिवसेना प्रवक्ता और राज्यसभा सांसद के आवास पर पहुंचे हैं।
इस मामले में ईडी संजय राउत के घर की तलाशी और पूछताछ कर रही है। इस दौरान शिवसेना नेता संजय राउत ने ट्वीट किया कि ‘महाराष्ट्र और शिवसेना लड़ते रहेंगे’। इससे पहले ईडी ने संजय राउत को 1034 करोड़ रुपये के इस घोटाले में पूछताछ के लिए बुधवार को तलब किया था, लेकिन वह पेश नहीं हुए थे। उधर, इस मामले में गवाह सपना पाटकर को धमकी दी गई है कि वह बयान वापस ले ले। इस मामले में राउत पर गिरफ्तारी की तलवार लटक रही है।

दरअसल पात्रा चॉल भूमि घोटाला मामले में गवाह सपना पाटकर को जान से मारने की धमकी के बाद मुंबई पुलिस ने केस दर्ज कर लिया है। इस मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत का नाम भी शामिल है। आरोप है कि सपना को धमकी भरा ऑडियो संजय राउत ने भिजवाया है। वहीं धमकी भरी चिट्ठी में ये भी लिखा था कि वह बयान में कहें कि पहले कही गई बातें उन्होंने बीजेपी नेता किरिट सोमैया के दबाव में आकर कही थीं। वहीं शिवसेना सांसद संजय राउत पर सपना पाटकर के साथ गाली गलौज करने का भी आरोप लगा है। इसका एक ऑडियो भी वायरल हुआ था। उनकी शिकायत पर मुंबई पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया था।

पात्रा चॉल घोटाला मुंबई के गोरेगांव इलाके से जुड़ा हुआ है। यह महाराष्ट्र हाउसिंग एंड एरिया डेवेलपमेंट अथॉरिटी का जमीन है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इसमें करीब 1034 करोड़ रुपए का घोटाला हुआ था। वहीं इस मामले में शिवसेना सांसद संजय राउत की 9 करोड़ रुपये और उनकी पत्नी वर्षा की 2 करोड़ रुपए की संपत्ति जब्त कर ली गई थी।
इस मामले में ईडी पहले ही रीयल एस्टेट कारोबारी प्रवीण राउत को गिरफ्तार कर चुकी है। आरोप है कि प्रवीण ने पात्रा चॉल में रह रहे लोगों को धोखा दिया। इसमें एक कंस्ट्रक्शन कंपनी को यहां तीन हजार फ्लैट बनाने का काम मिला था, जिसमें से 672 फ्लैट पहले से यहां रह रहे लोगों को देने थे। बाकी एमएचएडीए और उक्त कंपनी को दिए जाने थे। लेकिन साल 2011 में इस जमीन के कुछ हिस्सों को दूसरे बिल्डरों को बेच दिया गया था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लश्कर के 2 हाइब्रिड आतंकियों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
Next: हवाला, जासूसी या डेटा चोरी? नोएडा में फर्जी कंपनियां चला रहे 3 चीनी नागरिक गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.