Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • लश्कर के 2 हाइब्रिड आतंकियों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद
  • जम्मू कश्मीर
  • राष्ट्रीय

लश्कर के 2 हाइब्रिड आतंकियों को किया गिरफ्तार, हथियार और गोला-बारूद बरामद

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी

श्रीनगर (आरएनएस)। जम्मू-कश्मीर मे सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी मिली है। यहां के बारामूला जिले से सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के दो हाइब्रिड आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। इन दहशतगर्दों के पास से दो पिस्तौल, पिस्तौल की दो मैगजीन और 11 कारतूस भी बरामद हुई हैं। पुलिस प्रवक्ता ने कहा, ‘सोपोर (बारामूला जिले) में पुलिस ने सुरक्षा बलों के साथ प्रतिबंधित आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो आतंकवादियों को गिरफ्तार किया है। उनके पास से हथियार और गोला-बारूद बरामद किया गया है।’
प्रवक्ता के मुताबिक, आतंकवादियों की गतिविधि के बारे में विशेष सूचना के आधार पर हादीपोरा-रफियाबाद में सुरक्षा बलों की ओर से एक संयुक्त चौकी स्थापित की गई थी। उन्होंने कहा, ‘जांच के दौरान संयुक्त दल ने लोरिहामा लिंक रोड से हद्दीपोरा की ओर आ रहे दो संदिग्ध व्यक्तियों को रोका, जिन्होंने संयुक्त नाका दल को देखकर मौके से भागने की कोशिश की, लेकिन उन्हें पकड़ लिया गया।’
गिरफ्तार किए गए दोनों आतंकवादियों की पहचान तारिक अहमद वानी और इशफाक अहमद वानी के रूप में हुई है, जो श्रीनगर के रंगरेथ के रहने वाले हैं। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि दहशतगर्दों से पूछताछ की जा रही है। इससे मिली जानकारी के आधार के पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
वहीं, बारामूला जिले में रविवार को सुरक्षा बलों के साथ मुठभेड़ में लश्कर-ए-तैयबा का एक आतंकवादी मारा गया। पुलिस ने बताया कि आतंकवादी की पहचान इरशाद अहमद के रूप में की गई है, जो बारामूला के पट्टन का रहने वाला था। पुलिस अधिकारी ने बताया कि जिले के बिन्नेर क्षेत्र में आतंकवादियों के मौजूद होने की सूचना के आधार पर शनिवार शाम को इलाके की घेराबंदी की गई और तलाश अभियान चलाया गया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मोदी ने रजत पदक जीतने पर बिंद्यारानी देवी को दी बधाई
Next: संजय राउत पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • स्कूली बच्चों को साइबर सुरक्षा, महिला सुरक्षा और सड़क सुरक्षा के प्रति किया जागरूक
  • पूर्व व्यापार मंडल अध्यक्ष की दुकान समेत तीन दुकानों में चोरी का खुलासा
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.