Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सनसनीखेज खुलासा : इंसानों के ब्लड बैग में भरा मिला 1,000 लीटर जानवरों का खून, अधिकारी हैरान
  • राष्ट्रीय

सनसनीखेज खुलासा : इंसानों के ब्लड बैग में भरा मिला 1,000 लीटर जानवरों का खून, अधिकारी हैरान

RNS INDIA NEWS 09/01/2026
rns featured image new

हैदराबाद। तेलंगाना की राजधानी हैदराबाद के काचीगुडा इलाके से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है, जिसने प्रशासन और जांच एजेंसियों को भी हैरानी में डाल दिया है। ड्रग कंट्रोल प्रशासन की छापेमारी में एक इंपोर्ट-एक्सपोर्ट फर्म के परिसर से करीब एक हजार लीटर जानवरों का खून बरामद किया गया है, जिसे इंसानों के लिए इस्तेमाल होने वाले ब्लड बैग में भरकर रखा गया था।

केंद्रीय ड्रग कंट्रोल अधिकारियों ने हैदराबाद पुलिस और राज्य ड्रग कंट्रोल विभाग की टीम के साथ गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की। छापेमारी के दौरान अधिकारियों को पता चला कि यह खून बकरियों और भेड़ों से अवैध तरीके से एकत्र किया गया था। सबसे गंभीर बात यह रही कि खून को उन्हीं विशेष ब्लड बैग में पैक किया गया था, जिनका उपयोग अस्पतालों में मानव रक्त के संग्रह और भंडारण के लिए किया जाता है।

जांच के दौरान फर्म के परिसर से खून की पैकेजिंग और प्रोसेसिंग में इस्तेमाल होने वाले कई आधुनिक उपकरण भी जब्त किए गए। टीम ने एक ऑटोक्लेव मशीन, एक लैमिनार एयर फ्लो यूनिट, 110 भरे हुए ब्लड बैग और लगभग 60 खाली ब्लड बैग बरामद किए हैं। अधिकारियों के अनुसार, इतनी बड़ी मात्रा में खून का संग्रह किसी संगठित और सुनियोजित गतिविधि की ओर इशारा करता है।

ड्रग कंट्रोल विभाग को आशंका है कि इस खून का उपयोग गैरकानूनी क्लीनिकल ट्रायल, प्रयोगशाला परीक्षणों या विभिन्न प्रकार के प्रयोगों के लिए कल्चर मीडिया तैयार करने में किया जाना था। यह भी जांच की जा रही है कि इसके पीछे कौन-कौन लोग शामिल हैं और इसका नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।

फिलहाल फर्म का मालिक मौके से फरार बताया जा रहा है। पुलिस और ड्रग कंट्रोल विभाग ने मामला दर्ज कर लिया है और आरोपी की तलाश के साथ-साथ जब्त सामग्री की विस्तृत जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक मंशा और संभावित खतरों का खुलासा हो सकेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कांग्रेसियों ने भाजपा सरकार की शव यात्रा निकाली, वीआईपी के नाम का खुलासा करे सरकार
Next: अंकिता भंडारी प्रकरण की सीबीआई जांच को मुख्यमंत्री की संस्तुति

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • अनाधिकृत हूटर लगाकर चल रहे वाहन का चालान, पुलिस ने मौके पर उतरवाया हूटर
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.