Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • सगाई टूटने से नाराज युवक ने पूर्व मंगेतर की चाकू से हत्या की, दो आरोपी गिरफ्तार
  • राष्ट्रीय

सगाई टूटने से नाराज युवक ने पूर्व मंगेतर की चाकू से हत्या की, दो आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 10/01/2026
rns featured image new

जबलपुर (आरएनएस)। मध्य प्रदेश के जबलपुर जिले के अधारताल थाना क्षेत्र में सगाई टूटने से नाराज एक युवक ने अपनी पूर्व मंगेतर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी। घटना रिछाई औद्योगिक क्षेत्र की है। पुलिस ने मामले में मुख्य आरोपी साहिल रजक और उसके सहयोगी अजय को गिरफ्तार कर लिया है।

पुलिस के अनुसार मृतका की पहचान 19 वर्षीय ऋचा रजक के रूप में हुई है, जो इमलिया गांव की निवासी थी और रिछाई की एक फैक्ट्री में कार्यरत थी। ऋचा और साहिल की पहचान करीब दो वर्ष पूर्व एक शादी समारोह में हुई थी। बाद में दोनों के बीच संबंध बने और दोनों परिवारों की सहमति से सगाई तय हुई। फरवरी में दोनों की शादी प्रस्तावित थी।

जांच में सामने आया है कि सगाई के बाद साहिल और उसके परिवार की ओर से ऋचा के परिजनों से पांच लाख रुपये दहेज की मांग की जाने लगी। मांग पूरी न होने पर युवक द्वारा अभद्र व्यवहार और गाली-गलौज की गई, जिससे परेशान होकर ऋचा ने शादी से इनकार करते हुए रिश्ता तोड़ दिया। रिश्ता टूटने के बाद साहिल लगातार ऋचा को धमकी दे रहा था और उसे किसी अन्य युवक से बातचीत करने को लेकर शक भी था।

अपर पुलिस अधीक्षक सूर्यकांत शर्मा ने बताया कि गुरुवार रात साहिल अपने साथी अजय के साथ मोटरसाइकिल से रिछाई औद्योगिक क्षेत्र पहुंचा। फैक्ट्री से काम खत्म कर घर लौट रही ऋचा को रास्ते में रोककर दोनों ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। हमले में ऋचा की गर्दन और सीने पर कई वार किए गए, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।

घायल अवस्था में ऋचा को मेडिकल कॉलेज अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान शुक्रवार दोपहर उसकी मौत हो गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और घटना के सभी पहलुओं की विस्तृत जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पार्किंग शुल्क को लेकर हुए विवाद में पार्किंग मैनेजर को कार से कुचला
Next: 108 इमरजेंसी सेवा में बढ़ेगा एम्बुलेंस का बेड़ा: डॉ धन सिंह रावत

Related Post

WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अखबार में खाना परोसने पर होगी कार्रवाई, खाद्य कारोबारियों को चेतावनी

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
  • दर्जा राज्य मंत्री बनने के बाद पहली बार अल्मोड़ा पहुंचे कुंदन लटवाल, कार्यकर्ताओं ने किया भव्य स्वागत
  • चलती कार में लगी आग, पुलिस की मदद से टला बड़ा हादसा
  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.