Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • हवाला, जासूसी या डेटा चोरी? नोएडा में फर्जी कंपनियां चला रहे 3 चीनी नागरिक गिरफ्तार
  • उत्तर प्रदेश
  • राष्ट्रीय

हवाला, जासूसी या डेटा चोरी? नोएडा में फर्जी कंपनियां चला रहे 3 चीनी नागरिक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 01/08/2022
rns featured image new

नोएडा (आरएनएस)। उत्तर प्रदेश पुलिस के विशेष कार्य बल (एसटीएफ) ने वीजा अवधि खत्म होने के बाद अवैध रूप से भारत में रह रहे तीन चीनी नागरिकों को शनिवार को गिरफ्तार किया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। आरोपियों की पहचान चेन जुफेंग, ल्यू पेनफी व हेंग क्यूचाओ के रूप में हुई है। तीनों वीजा खत्म होने के बाद भी अवैध रूप से रह रहे थे।
आरोपियों से पूछताछ में एसटीएफ को कागजों में चल रहीं पांच फर्जी कंपनियों की जानकारी मिली है। इससे आरोपियों के हवाला कारोबार से जुड़े होने की आशंका है। तीनों के किसी विशेष नंबर की कार चलाने की भी चर्चा है, लेकिन इसे एसटीएफ के एक अधिकारी ने सिरे से नकार दिया। तीनों पूर्व में गिरफ्तार किए गए चीन के नागरिक जू फाई और गुजरात निवासी रवि नटवरलाल के करीबी बताए गए हैं। चेन जुफेंग व ल्यू पेनफी ने नगालैंड के पते पर पहचान पत्र, आधार व पैन कार्ड बनवा लिए थे। एसटीएफ ने आरोपियों के कब्जे से इन्हें बरामद किया है।

चीन के नागरिकों के अवैध रूप से भारत में रहने और जासूसी के शक में नेपाल बार्डर से हुई गिरफ्तारी की जांच एसटीएफ नोएडा यूनिट कर रही है। रवि व जू फाई की सेक्टर-93 स्थित कंपनी से तीनों आरोपी जुड़े हुए थे। साथ ही, घरबरा स्थित चाइनीज क्लब में भी जाते थे।
हालांकि, एसटीएफ या अन्य किसी एजेंसी ने ये स्पष्ट नहीं किया है कि तीनों आरोपियों का असली मकसद क्या था, लेकिन स्क्रैप कारोबार से मोबाइल के पुर्जे चीन भेजकर जासूसी, हवाला कारोबार और आयात शुल्क फर्जीवाड़े के दृष्टिकोण से एसटीएफ व अन्य एजेंसियां जांच में जुटी हैं। इससे पहले एजेंसियां दो कंपनियों की आड़ में चल रहीं नौ कंपनियों के अलावा सेक्टर-93 की कंपनी से मोबाइल के चिप प्रोसेसर आदि सहित ढाई किलो पुर्जे बरामद कर चुकी हैं। इसके अलावा भी कई लग्जरी वाहन आदि की बरामदगी की गई है।
गौर हो कि 11 जून को नेपाल बॉर्डर से एसएसबी ने चीन के लु लैंग और यूं हेलंग को जासूसी के शक में गिरफ्तार किया था। इसके बाद जेपी ग्रींस ग्रेटर नोएडा में रहे जू फाई व नगालैंड निवासी पटेखे रेनुओ को गुरुग्राम से गिरफ्तार किया गया था। इनसे पूछताछ के बाद रवि नटवरलाल, मंगेतर इब्बानी, पुष्पेंद्र, अशोक व चीन के नागरिकों की एक के बाद एक गिरफ्तारी जारी है जबकि कई आरोपी अभी भी फरार हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: संजय राउत पर लटकी गिरफ्तारी की तलवार
Next: पति पत्नी की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0
SupremeCourtofIndia (1)_11zon
  • न्यायालय
  • राष्ट्रीय

सार्वजनिक जगहों से हटाए जाएंगे आवारा कुत्ते, सुप्रीम कोर्ट ने अपना पुराना आदेश रखा बरकरार

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • न्यायालय के वारंटी अभियुक्त को द्वाराहाट पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज
  • सरकारी गूल और नहर में किया अवैध अतिक्रमण हटाया
  • बेटी और उसके मित्र पर बीमा राशि हड़पने का आरोप, कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज
  • काली फिल्म लगे चार वाहनों पर कार्रवाई, मौके पर हटवाई गई फिल्म
  • रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.