Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • किसान की आत्महत्या सरकार की विफलता का प्रमाण: प्रीतम
  • हरिद्वार

किसान की आत्महत्या सरकार की विफलता का प्रमाण: प्रीतम

RNS INDIA NEWS 13/01/2026
rns featured image new

हरिद्वार(आरएनएस)।  प्रदेश कांग्रेस चुनाव संचालन समिति के अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने किसान की आत्महत्या को लेकर भाजपा सरकार पर तीखा हमला बोला है। उन्होंने कहा है कि यूएसनगर का घटनाक्रम सरकार की विफलता का प्रमाण है। यह घटना कानून व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े करती है। मंगलवार को प्रीतम कनखल के कृष्णानगर स्थित पूर्व मेयर अनिता शर्मा के दफ्तर पहुंचे, जहां उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। प्रीतम ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। उन्होंने आरोप लगाया कि यूएसनगर में किसान को पुलिस प्रताड़ना के चलते आत्महत्या जैसा कदम उठाने के लिए मजबूर होना पड़ा। देवभूमि उत्तराखंड में पहले कभी किसानों की आत्महत्या के मामले सामने नहीं आए, लेकिन वर्तमान सरकार में पुलिस की प्रताड़ना से किसान जान देने को मजबूर हो रहे हैं। पूर्व मेयर अनिता शर्मा ने कहा कि भाजपा शासन में कोई भी वर्ग संतुष्ट नहीं है। इस अवसर पर पूर्व सांसद ईसम सिंह, पूर्व विधायक रामयश सिंह, डॉ. संजय पालीवाल, अशोक शर्मा, महेश प्रताप राणा, गुरजीत लहरी, ओपी चौहान, अरविंद शर्मा, राजबीर सिंह चौहान, राजीव चौधरी, अनुसूचित विभाग जिलाध्यक्ष तीर्थपाल रवि, राव आफाक, मकबूल कुरैशी, प्रदीप चौधरी, विकास चौधरी, पार्षद सुनील कुमार, विवेक भूषण विक्की, अरशद ख्वाजा, अकरम अंसारी, पूर्व पार्षद कैलाश भट्ट मौजूद रहे। अंकिता प्रकरण को लेकर भी सरकार को घेरा प्रीतम ने अंकिता भंडारी प्रकरण को लेकर भी सरकार को घेरा। उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार, जनता और कांग्रेस ने सुप्रीम कोर्ट या हाईकोर्ट के सेवानिवृत्त जज की निगरानी में सीबीआई से जांच कराने की मांग की थी, लेकिन सरकार ने केवल सीबीआई जांच की संस्तुति करके औपचारिकताभर निभाई। मनरेगा का नाम बदलने पर भी जताई आपत्ति प्रीतम ने कहा कि भाजपा सरकार की ओर से मनरेगा योजना का नाम बदला जाना उचित नहीं है। कांग्रेस ने अपने कार्यकाल में इस योजना को गरीबों को उनके घर के पास रोजगार उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लागू किया था, जबकि वर्तमान सरकार इस योजना को कमजोर या बंद करने की दिशा में बढ़ रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: कचरा मैन बन स्वयं सेवियों ने निकाली स्वच्छता जागरूकता रैली
Next: राशिफल 14 जनवरी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

टीबड़ी क्षेत्र में रेलवे की दस बीघा जमीन कब्जा मुक्त कराई

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.