Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • मिसेज इंडिया सेकेंड रनरअप श्वेता सिंह का किया भव्य स्वागत
  • हरिद्वार

मिसेज इंडिया सेकेंड रनरअप श्वेता सिंह का किया भव्य स्वागत

RNS INDIA NEWS 17/07/2022
rns featured image new

हरिद्वार। मिसेज इंडिया फिनेस सेकेंड रनरअप और मिसेज उत्तराखंड रह चुकी श्वेता सिंह का धनौरी के हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया। कॉलेज परिसर में आयोजित सम्मान समारोह को सम्बोधित करते हुए श्वेता सिंह ने कहा कि उनकी तीनों बेटियां उनके लिए प्रेरणास्रोत बनी हैं। बेटियों की प्रेरणा के बाद ही उन्होंने खुद के लिए समय निकाला और खुद को नेशनल स्तर की प्रतियोगिता के लिए तैयार किया। बालिकाओं को समझना चाहिए कि वे किसी भी स्तर पर बालकों से कम नहीं हैं। बाल कल्याण समिति हरिद्वार की अध्यक्ष अंजना सैनी ने कहा कि श्वेता सिंह नारी सशक्तिकरण की प्रतीक हैं। घाड़ जैसे अति पिछड़े क्षेत्र से उठकर नेशनल स्तर की प्रतियोगिता में प्रतिभाग करना कम महत्वपूर्ण नहीं है। हरिओम सरस्वती पीजी कॉलेज प्रबन्ध समिति की अध्यक्ष सुमन देवी ने कहा कि भारतीय महिलाएं किसी भी क्षेत्र में पीछे नहीं हैं। श्वेता सिंह ने मिसेज इंडिया जैसी प्रतियोगिता में भाग लेकर साबित किया है कि अपने सपनों को पूरा करने के लिए उम्र कभी भी बाधा नहीं बन सकती है। महिलाओं को बड़े सपने देखने चाहिए और उन्हें पूरा करने के लिए हरसंभव प्रयत्न करना चाहिए। असिस्टेंट प्रोफेसर डा.अंजू शर्मा ने कहा कि श्वेता सिंह क्षेत्र की बालिकाओं के लिए रोड मॉडल बन चुकी हैं। कार्यक्रम को प्राचार्य डा.आदित्य गौतम, मुनेश सैनी, सलोचना देवी आदि ने भी सम्बोधित किया। कार्यक्रम का संचालन डा.अरूणिमा पांडेय ने किया। कार्यक्रम के मध्य कॉलेज प्रबन्ध समिति की ओर से चुनरी ओढ़ाकर और स्मृति चिन्ह प्रदान कर श्वेता सिंह का सम्मान किया गया। इस अवसर पर हर्ष सैनी, डा. अंकित कुमार, डा.आदित्य सैनी, राकेश चौधरी, मांगेराम चौहान, डा.ज्योति जोशी, निशा चौहान, स्वाति चौहान, मीनू सैनी, विक्रम सिंह, आशीष सैनी, नितिन सैनी, गायत्री सैनी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सड़क दुर्घटना मामले में अज्ञात ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज
Next: 24 घंटे में मिले 62 नए मरीज, एक की मौत, 47 हुए स्वस्थ

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.