Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर 31 लाख रुपये ठगे
  • ऊधम सिंह नगर

पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर 31 लाख रुपये ठगे

RNS INDIA NEWS 20/09/2020
rns featured image new

काशीपुर। इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड का पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर कुछ लोगों ने धोखाधड़ी कर एक व्यापारी से 31 लाख रुपये ठग लिये। पीडि़त ने पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने तहरीर के आधार पर कथित बैंक अधिकारी समेत तीन के खिलाफ केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
जिंदल स्क्रैप ट्रेडर्स सरवरखेड़ा निवासी शशांक अग्रवाल पुत्र अरुण कुमार अग्रवाल ने थाना कुंडा पुलिस को तहरीर देकर कहा कि उसके पास मुकेश नामक एक व्यक्ति का फोन आया और उसने बताया कि आपका पेट्रोल पंप स्वीकृत हो गया है। उसने स्वयं को इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का एक्जीक्यूटिव अधिकारी बताया। मुकेश ने शशांक से अपनी जमीन के कागज मेल करने के लिए कहा। इस पर 31 अगस्त को उन्होंने मुकेश के दिये मेल पर कागज भेज दिये। दो सितंबर को मुकेश ने उन्हें पुन: फोन पर सूचना दी की आपके जमीन के कागज सही है इसलिए 25 हजार रुपये रजिस्ट्रेशन शुल्क जमा करें। कथित अधिकारी ने कोटक महिंद्रा बैंक का खाता नंबर इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन का बताते हुए दिया। शशांक ने बताये गये खाते में 25 हजार रुपये जमा करा दिये। जिसकी रसीद भी उन्हें इंडियन ऑ्रयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड के नाम से मिल गई। इसके बाद मुंबई के घाटकोपर स्थित कोटक महिंद्रा बैंक की शाखा के दो अलग-अलग खातों में शशांक से रुपये जमा कराये गये। इस बीच 30 लाख 85 हजार 998 रुपये वह जमा कर चुके थे। लेकिन कथित इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड की ओर से उन्हें पेट्रोल पंप लगाने के लिए कोई सामग्री नहीं दी गई। शक होने पर उन्होंने जिस खाते में पैसा जमा किया उसकी जानकारी की तो वह खाता किसी मुजाहिद्दीन इस्लाम नामक व्यक्ति का निकला। शशांक अग्रवाल ने मुकेश जायसवाल, राहुल बंसल तथा कोटक महिंद्रा बैंक के अधिकारी के खिलाफ तहरीर सौंप कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच मे जुटी है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लंबित 422 पाठ्यक्रमों को अस्थायी संबद्धता की मंजूरी
Next: कांग्रेस के प्रदेश सचिव समेत 6 लोगों पर अपहरण और लूटपाट का मुकदमा दर्ज

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.