Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • लंबित 422 पाठ्यक्रमों को अस्थायी संबद्धता की मंजूरी
  • देहरादून

लंबित 422 पाठ्यक्रमों को अस्थायी संबद्धता की मंजूरी

RNS INDIA NEWS 20/09/2020
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड तकनीकी विश्वविद्यालय की कार्य परिषद (ईसी) ने लंबे समय बाद आखिरकार आठ राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज और सभी निजी प्रोफेशनल कॉलेजों के लंबित 422 पाठ्यक्रमों को अस्थायी संबद्धता की मंजूरी दे दी है। इन पाठ्यक्रमों की संबद्धता का मामला वर्ष 2008 से 2019 के बीच के वर्षों का हैं, जो लंबित थे। राज्यपाल के संयुक्त सचिव के निर्देशानुसार शुक्रवार को यूटीयू के कार्य परिषद की बैठक हुई। जिसमें कई सदस्य ऑनलाइन माध्यम से भी जुड़े। परिषद के अध्यक्ष और यूटीयू के कुलपति प्रो. नरेंद्र चौधरी ने बताया चर्चा के बाद ईसी ने लंबित पाठ्यक्रमों की संबद्धता को मंजूरी दे दी। विदित है कि यूटीयू ने 22 अक्टूबर 2019 को कार्य परिषद (ईसी) की बैठक आयोजित की थी, जिसमें इन संस्थान की मान्यता संबंधी फाइलों को मंजूरी दी जानी थी। हालांकि, बैठक में रखे गए अधिकतर मुद्दों पर ईसी सहमत नहीं थी। मुद्दों पर विवाद गहराने के बाद सरकार ने जांच के लिए तीन सदस्यीय कमेटी बनाई, जिसे 26 नवंबर, 2019 तक अपनी रिपोर्ट देनी थी। इसी बीच ईसी की दो-दो रिपोर्ट शासन में जाने के बाद मामला उलझ गया। शासन स्तर पर इस पूरे मामले में जांच चल रही है।
ईसी के निर्णय पर खड़े हो सकते हैं सवाल
उत्तराखंड तकनीकी विवि की कार्य परिषद में 16 सदस्य शामिल हैं, जिनमें प्रौद्योगिकी, चिकित्सा शिक्षा, उच्च शिक्षा, विधि और उद्योगपति पांच श्रेणियों से दो-दो सदस्यों को नामित किया जाता है। इनका कार्यकाल दो वर्ष का होता है। इस साल पांच अलग-अलग श्रेणियों से नामित दस सदस्यों में से अधिकतर सदस्यों के दो साल का कार्यकाल पूरा हो चुका है। उनके स्थान पर अभी तक नए सदस्य नामित नहीं हुए हैं। ऐसे में कार्य परिषद की ओर से लिए गए निर्णय पर पिछली कार्य परिषद की तरह सवाल खड़े हो सकते हैं।
कोरोना संक्रमण से पहले ही सत्र लेट
कोरोना संक्रमण के कारण तकनीकी शिक्षा का सत्र राज्य में इस बार लेट है। जेईई मेन की परीक्षा हाल में ही हुई है। यूटीयू ने अपनी बीटेक लेट्रल एंट्री की यूकेएससीई परीक्षा भी आयोजित नहीं की है, जबकि यह परीक्षा हर वर्ष अप्रैल महीने में संपन्न करवाई जाती थी। इस वर्ष एक नवंबर से नया सत्र प्रारंभ होगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: ब्रांडेड बताकर बेचा जा रहा था नकली माल, पुलिस ने की कार्रवाई
Next: पेट्रोल पंप लगाने के नाम पर 31 लाख रुपये ठगे

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.