Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • राजस्थान
  • जन्म के पांच घंटे बाद ही ‘लक्ष्मी’ को ठुकराया, पालना गृह में मिली
  • राजस्थान

जन्म के पांच घंटे बाद ही ‘लक्ष्मी’ को ठुकराया, पालना गृह में मिली

RNS INDIA NEWS 08/07/2022
rns featured image new

जालोर। माता लक्ष्मी की कृपा का दिवस शुक्रवार को माना जाता है। मान्यता है कि इस दिवस माता की आराधना करने पर उनकी कृपा बनी रहती है, लेकिन शहर में इसी शुक्रवार को मां निर्दयी तो परिजन जन्म के मात्र पांच घंटे बाद ही बेटी के दुश्मन बन गए। मां ने बेटी को खुद से जुदा कर दिया तो परिजन भी उसे पालना गृह में छोड़ आए। एक बार फिर से इस घटनाक्रम ने कई सवाल खड़े कर दिए। यह सवाल भी खड़ा है कि क्या इस नवजात का कसूर यह था कि वह बेटी है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सवेरे एमसीएच में पालना गृह में शुक्रवार सवेरे पालना गृह की घंटी बजने पर स्टाफ ने जाकर देखा तो वहां पालने में एक शिशु मिला। जिसके बाद स्टाफ ने उसे एसएनसीयू वार्ड में भर्ती किया। जांच के साथ शिशु रोग विशेषज्ञ डॉ. मुकेश चौधरी ने इस संबंध में बाल कल्याण समिति को सूचित किया। जिस पर समिति के सदस्य रमेश कुमार मेघवाल और तरुण सोलंकी अस्पताल पहुंचे। समिति ने एमसीएच में नियोनिटिकल केयर एवं मदर मिल्क बैंक की उपलब्ध सुविधा को ध्यान में रखते हुए शिशु को पूर्ण स्वस्थ होने तक एसएनसीयू वार्ड में भर्ती रखकर उपचार के निर्देश दिए। इस अवसर पर बाल अधिकारिता विभाग के सीडब्ल्यूसी सचिव दिलीप मेवाड़ा भी मौजूद रहे।

5 घंटे पूर्व ही हुआ जन्म, लेकिन ठुकराया
डा. चौधरी के अनुसार बच्ची प्री-मैच्योर है। लगभग 8 माह में ही उसका जन्म हुआ। इस बच्ची को सवेरे 10 बजे के आस पास पालना गृह में रखा। उससे करीब 5 घंटे पूर्व ही बच्ची का जन्म भी हुआ है। बच्ची का जन्म 1 किलो 700 ग्राम है। फिलहाल बच्ची को ऑक्सीजन पर रखा गया है। इस बच्ची का जन्म किसी अस्पताल में ही हुआ है, ऐसा संभव है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जापान के पूर्व पीएम शिंजो आबे का निधन, भारत में एक दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित
Next: अल्मोड़ा: 24 घंटे के भीतर चोरी की बाइक सहित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

पति ने धारदार हथियार से काट दिए बीवी और बेटा, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/01/2025 0
rns featured image new
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

जमीन विवाद सुलझाने गई पुलिस टीम पर हमला, थानेदार और पुलिसकर्मियों को बनाया बंधक; एएसआई का तोड़ा हाथ

RNS INDIA NEWS 08/04/2024 0
rns featured image new
  • राजस्थान

खौफनाक : डंपर से कुचल कर 5 लोगों की हत्या, आपसी रंजिश के चलते वारदात को दिया अंजाम

RNS INDIA NEWS 25/03/2024 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.