Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • पति ने धारदार हथियार से काट दिए बीवी और बेटा, गिरफ्तार
  • राजस्थान
  • राष्ट्रीय

पति ने धारदार हथियार से काट दिए बीवी और बेटा, गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 05/01/2025
rns featured image new

हनुमानगढ़ (आरएनएस)। राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले के भादरा थाना क्षेत्र में रविवार को घरेलू विवाद के बाद एक व्यक्ति ने पत्नी और छह माह के बेटे की कथित तौर पर धारदार हथियार से हत्या कर दी। थानाधिकारी भूप सिंह सहारण ने बताया कि वार्ड संख्या सात के हाथियावाला बास के निवासी 25 वर्षीय प्रेम ने रविवार सुबह पत्नी 22 वर्षीय राधिका और बेटे को जान से मार दिया।
उन्होंने बताया कि हत्या के बाद आरोपी कमरा बंद करके गोगामेडी मेले में चला गया जहां एक हेड कांस्टेबल ने उसे खून से सने कपड़ों में संदिग्ध अवस्था में घूमते पाया तो पूछताछ की, जिसके बाद घटना का खुलासा हुआ। सहारण ने बताया कि आरोपी ने पूछताछ के दौरान पत्नी और बेटे की हत्या की बात कबूल की है। अधिकारी ने बताया कि शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया गया है जबकि मृतका के परिजनों के हरियाणा से यहां पहुंचने पर पोस्टमार्टम करवाया जायेगा।
उन्होंने बताया कि आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला (एफएसएल) की टीम ने घटनास्थल से नमूने ले लिये हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। सहारण ने बताया कि प्रारंभिक पूछताछ में पता चला कि आरोपी और मृतका दोनों रिश्ते में मौसेरे भाई बहन थे। उन्होंने कहा कि दो दिन पहले उनका झगड़ा हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: लोग आक्सीजन को भटक रहे थे, ये शीश महल बनवा रहे थे : मोदी
Next: मोबाइल टावर से केबल चोरी का आरोपी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

प्रताड़ना से तंग आकर महिला ने दी जान, हाथ-पैरों पर मेहंदी से लिखा सुसाइड नोट

RNS INDIA NEWS 13/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जुलाई
  • होटल रिव्यू और क्रिप्टो ट्रेडिंग के नाम पर 18.50 लाख की साइबर ठगी
  • अंकित शर्मा हत्याकांड: आप के पूर्व पार्षद ताहिर हुसैन समेत 5 आरोपी दोषी करार, 6 आरोपी बरी
  • आगरा कैंट रेलवे स्टेशन पर उप स्टेशन अधीक्षक को पीटा और घसीटा, 6 आरपीएफ कर्मी निलंबित
  • गदरपुर के ग्राम मजराशीला में घर के बाहर बैठे युवक पर फायरिंग
  • ईओ के स्थानान्तरण को लेकर सभासदों, पर्यावरण मित्रों का धरना जारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.