Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • बागेश्वर
  • देहरादून के रायपुर में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी, नदियों का जलस्तर बढ़ा
  • उत्तराखंड
  • चम्पावत
  • देहरादून
  • नैनीताल
  • बागेश्वर

देहरादून के रायपुर में रेड अलर्ट, भारी बारिश की चेतावनी, नदियों का जलस्तर बढ़ा

RNS INDIA NEWS 02/07/2022
rns featured image new

देहरादून। राजधानी में अचानक हुई तेज बारिश के चलते कुछ क्षेत्रों में जलभराव की स्थिति बन गयी। उधर रिस्पना और बिंदाल नदी में भी इसके चलते अचानक पानी का स्तर बढ़ गया है। हालांकि मौसम विभाग की तरफ से देहरादून में तेज बारिश को लेकर किसी तरह का कोई अलर्ट नहीं था, लेकिन देहरादून में बारिश शुरू होते ही राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण की तरफ से भारी बारिश और बादल फटने तक की चेतावनी के संदेश दिए जाने लगे हैं। राजधानी देहरादून के रायपुर क्षेत्र में तेज बारिश को लेकर राष्ट्रीय आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के संदेश ने लोगों में अफरा-तफरी मचा दी है। संदेश में लिखा गया था कि देहरादून के रायपुर क्षेत्र में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इस दौरान 80 से 150 मिली मीटर की बारिश होने की बात कही गई। यही नहीं लोगों को सचेत रहने की बात कहते हुए सौंग नदी के आसपास रहने वाले लोगों को खासतौर पर अलर्ट करने की कोशिश की गई। बताया गया कि इससे हल्के बादल फटने की स्थिति भी आ सकती है। जिससे रिस्पना और सौंग नदी में पानी का स्तर काफी बढ़ सकता है। अलर्ट जारी होते ही अगले कुछ मिनटों में ही देहरादून में तेज बारिश होने लगी। यह बारिश करीब एक घंटे तक ही हुई। बारिश होने के बाद रिस्पना नदी में जलस्तर बढ़ गया। बारिश के कारण सड़कों पर भी पानी भर गया। इसके साथ ही मौसम विभाग ने देहरादून, नैनीताल, चंपावत और बागेश्वर जिलों के लिए अलर्ट जारी किया है। यहां तीन जुलाई को भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में कोरोना के 54 नए केस
Next: दून विवि में चल रही गड़बड़ियों के खिलाफ हाईकोर्ट जाएगा यूकेडी

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • बागेश्वर

बागेश्वर में 962 ग्राम चरस के साथ तीन युवक गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

तिलक लगाने को मनाही करने और कलावा उतरवाने पर निजी कॉलेज में हंगामा

RNS INDIA NEWS 29/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 30 जून
  • एसआईआर में 92% से अधिक डिजिटाईजेशन का कार्य पूर्ण
  • कांगड़ी फ्लाईओवर पर भीषण हादसा, मां-बेटे समेत तीन की मौत
  • कसार देवी व चितई पंत में महिला कोतवाली का जागरूकता अभियान
  • भूमि बेचने के नाम पर एक करोड़ रुपये हड़पने का आरोप
  • ग्राम प्रहरियों को दिए नशा तस्करी व साइबर अपराधों पर सतर्क रहने के निर्देश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.