Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • राष्ट्रहित में कार्य कर कठोर फैसले लेती है भाजपा: अजेय
  • हरिद्वार

राष्ट्रहित में कार्य कर कठोर फैसले लेती है भाजपा: अजेय

RNS INDIA NEWS 27/06/2022
rns featured image new

रुड़की। ऑल इंडिया सैनी सभा की ओर से सैनी समाज से डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा सांसद बनाए जाने पर भाजपा के प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार का स्वागत किया गया। मुख्य अतिथि अजेय कुमार ने कहा कि भाजपा राष्ट्रहित में कार्य करती है और कठोर निर्णय लेती है।
उन्होंने कहा कि सामाजिक समरसता के रास्ते पर चलकर भाजपा विकास को गति प्रदान कर रही है। कहा कि सैनी समाज सदैव भाजपा के साथ कंधे से कंधा मिलाकर चला है। सैनी समाज ने कहा कि भाजपा ने डॉ. कल्पना सैनी को राज्यसभा में भेजकर सैनी समाज का सम्मान बढ़ाया है। इस अवसर पर अजेय कुमार को स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

समारोह में अति विशिष्ट अतिथि उत्तर प्रदेश के औद्योगिक एवं संसदीय मंत्री जसवंत सैनी का भी फूल मालाएं पहनाकर स्वागत किया गया। उन्होंने कहा कि सैनी समाज और भाजपा का पुराना साथ है। यूपी में भाजपा सरकार ने गुंडों, माफियाओं के खिलाफ कार्रवाई की है। विधायक प्रदीप बत्रा और मेयर गौरव गोयल का भी स्वागत किया गया।
नगर निगम सभागार में आयोजित समारोह की अध्यक्षता डॉ. कल्पना सैनी ने की। संचालन पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी ब्रह्मपाल सिंह सैनी ने किया। सभा के जिला अध्यक्ष करण सिंह सैनी ने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सस्ता गल्ला विक्रेताओं ने की 50 हजार मानदेय की मांग
Next: पेयजल में क्लोरीन ज्यादा मात्रा में डालने की शिकायत

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

टोल के पास रास्ता बंद करने पर भड़के विधायक फुरकान

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

नाबालिग के साथ दुष्कर्म करने के मामले में तीन के खिलाफ केस

RNS INDIA NEWS 16/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 17 जून
  • सहसपुर में स्वारना नदी के किनारे फेंका जा रहा कूड़ा
  • कमला नेहरू पुरस्कार समारोह में 170 मेधावी विद्यार्थियों की माताएं सम्मानित
  • इकबालपुर रेलवे फाटक के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत
  • सांसद नरेश बसंल ने सुनी व्यापारियों और क्षेत्रवासियों की समस्याएं
  • महिला इंजीनियर की मौत मामले में जांच की मांग उठी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.