Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • मंदिर पर हमले से भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन
  • देहरादून

मंदिर पर हमले से भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। पाकिस्तान में मंदिरों पर हो रहे हमले के विरोध में गुरुवार को हिंदू संगठनों से जुड़े लोग भड़क गए। लोगों ने लोनिवि चौराहे पर प्रदर्शन कर पुतला फूंककर पाकिस्तान के खिलाफ प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने केंद्र सरकार से भी इस मामले में उचित कदम उठाने की मांग की है।
गुरुवार को प्रदर्शनकारी लोनिवि गेस्ट हाउस के बाहर चौराहे पर एकत्रित हुए। सभी ने मिलकर पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाकिस्तान में अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। अब मंदिरों को भी निशाना बनाया जा रहा है। इससे पाकिस्तान में हिंदू समाज के लोग डरे हुए हैं। कहा कि केंद्र सरकार को इस मामले में दखल देना चाहिए। मंदिरों पर हमले की घटनाएं बर्दाश्त नहीं की जाएंगी। स्थानीय लोगों ने मोदी सरकार से जल्द उचित कदम उठाने की मांग की। कहा कि केंद्र सरकार तक लोगों की आवाज पहुंचाने के लिए प्रदर्शन किया जा रहा है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जताते हुए मंदिरों को निशान बनाने की कड़ी आलोचना की। प्रदर्शन करने वालों में वीरेंद्र भारद्वाज, अमनदीप सिंह, कपिल असीजा, विजेंद्र कंडारी, कुलदीप भारद्वाज, शिव सिंह बिष्ट, जयप्रकाश सिंह, ओमप्रकाश मुल्तानी, अजय गोयल, शरद तायल, अजय गुलाटी, दीपक वोहरा, रमेश गैरोला आदि शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: स्नान करते समय गंगा में डूबी महिला लापता
Next: रिजॉर्ट में कैसिनो गैंबलिंग का भंडाफोड़, 25 हाईप्रोफाइल जुआरी गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारियों ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-12 at 21.33.22
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • राष्ट्रीय

भारतीय निशानेबाजी के दिग्गज जसपाल राणा का निधन, खेल जगत में शोक

RNS INDIA NEWS 12/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

नाबालिग बेटी को बहला-फुसलाकर ले जाने का आरोप

RNS INDIA NEWS 11/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 13 जून
  • बाजपुर में नेता प्रतिपक्ष ने किया विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास
  • चोरी की चार बाइकों के साथ दो अंतर्राज्यीय शातिर चोर गिरफ्तार
  • सराईखेत रोड पर पलटी कार, पुलिस ने तीन लोगों को सुरक्षित निकाला
  • रेलवे में नौकरी लगाने के नाम पर 2.50 लाख की ठगी
  • धनगढ़ी पुल पर यातायात शुरू, बरसात में आवागमन की समस्या से मिलेगी राहत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.