Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • रिजॉर्ट में कैसिनो गैंबलिंग का भंडाफोड़, 25 हाईप्रोफाइल जुआरी गिरफ्तार
  • देहरादून

रिजॉर्ट में कैसिनो गैंबलिंग का भंडाफोड़, 25 हाईप्रोफाइल जुआरी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 16/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। सहसपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत होर्रावाला स्थित एक आलीशान रिजॉर्ट में एसटीएफ और थाना पुलिस ने छापेमारी कर अवैध रूप से संचालित हो रहे कैसीनों गैंबलिंग का भंडाफोड़ किया है। पुलिस ने मौके से हाईप्रोफाइल जुआरी समेत पच्चीस लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से कैसिनो गैंबलिंग में प्रयोग होने वाले क्वाइन, सवा लाख रुपये की नगदी बरामद की है। संचालक सहित पच्चीस लोगों को गिरफ्तार किया है। इस दौरान रिजॉर्ट के एक अन्य हॉल में हंगामा कर रहीं 15 लड़कियों का पुलिस ऐक्ट में चालान किया है।
जानकारी के अनुसार बुधवार की मध्य रात्रि करीब दो बजे एसटीएफ और सहसपुर थाना पुलिस ने होर्रावाला स्थित संजीवनी रिजॉर्ट पर छापेमारी की। छापेमारी के दौरान पुलिस ने पाया कि कमरे में अवैध रूप से कैसिनी गैंबलिंग संचालित की जा रही थी। एसटीएफ और पुलिस ने मौके से कैसिनो गैंबलिंग के एक संचालक सहित पच्चीस लोगों को गिरफ्तार किया। जबकि कैसिनो गैंबलिंग का मुख्य संचालक मौके से फरार हो गया है। इस दौरान पुलिस ने मौके से ताश की साठ गड्डी , 2300 कैसिनो क्वाइन और एक लाख बाइस हजार पांच सौ चालीस रुपये बरामद किए। कैसिनो क्वाइन की कीमत करीब दो लाख तीस हजार रुपये बताई जा रही है। सीओ विकासनगर नीरज सेमवाल ने गुरुवार को सहसपुर थाने में पत्रकार वार्ता कर मामले का खुलासा किया। सीओ नीरज ने बताया कि आरोपियों को कोर्ट में पेश कर दिया है। मौके से कैसिनो गैंबलिंग का मुख्य संचालक कपिल अरोड़ा पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। सीओ ने बताया कि रिजॉर्ट को सीज करने के लिए सभी औपचारिकताएं पूरी कर जिला प्रशासन को रिपोर्ट भेजी जा रही है। एसटीएफ के एसएसपी अजय सिंह ने बताया कि जल्द ही मुख्य आरोपी को पकड़ा जाएगा। पुलिस की टीम में एसटीएफ के इंस्पेक्टर अबुल कलाम व थानाध्यक्ष नरेश राठौर शामिल रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मंदिर पर हमले से भड़के लोगों ने किया प्रदर्शन
Next: राशिफल 17 जून

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सात जिलों में नए मुख्य चिकित्सा अधिकारियों की तैनाती, डॉ. योगेश पुरोहित बने अल्मोड़ा के सीएमओ

RNS INDIA NEWS 03/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से राजस्थान विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी ने की शिष्टाचार भेंट

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

आयुष्मान से इलाज फर्जीवाड़े में जीजा-साले पर मुकदमा

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 04 जून
  • टहलने निकले अधेड़ की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत
  • विश्व पर्यावरण दिवस पर चलेगा ‘स्वच्छ गांव, सुरक्षित जलवायु’ अभियान
  • छात्रसंघ पदाधिकारियों ने यूजेवीएनएल के ईई पर लगाया अभद्रता का आरोप
  • 15 जून तक चलेगा जल उत्सव पखवाड़ा, ग्राम स्तर पर होंगे जल संरक्षण कार्यक्रम
  • विद्यालयों में योग शिविरों के माध्यम से बच्चों को स्वास्थ्य के प्रति किया जा रहा जागरूक
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.