Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • धार्मिक टिप्पणी और कानपुर हिंसा के मद्देनजर ऊधम सिंह नगर जिले में रहा अलर्ट
  • ऊधम सिंह नगर

धार्मिक टिप्पणी और कानपुर हिंसा के मद्देनजर ऊधम सिंह नगर जिले में रहा अलर्ट

RNS INDIA NEWS 11/06/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। धार्मिक टिप्पणी किए जाने के बाद जिले भर में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया। सोशल मीडिया में टिप्पणी के खिलाफ बाजार बंद के हो रहे ऐलान के बाद एसएसपी के आदेश पर जिले की पुलिस सुबह से ही मुस्तैद दिखी। वहीं पुलिस कार्यालय में तैनात पुलिस कर्मी भी अलर्ट दिखे। खेड़ा बस्ती में बड़ी संख्या में युवाओं ने बिना अनुमति के जुलूस निकालना चाहा, लेकिन पुलिस की सख्ती के बाद जुलूस रद्द कर दिया गया। इसको लेकर युवाओं और पुलिस में मामूली नोकझोंक भी हुई। वहीं विशेष समुदाय वाले इलाकों की दुकानें भी विरोध में बंद रखी गईं।
जानकारी के मुताबिक सोशल मीडिया में तरह तरह के भ्रमक प्रचार और धार्मिक उन्माद फैलाने की कोशिश हो रही थी। वहीं एक समुदाय के लोगों ने बाजारबंदी का भी ऐलान कर दिया था। शुक्रवार को जुम्मे की नमाज होने के कारण सुबह से कोतवाली, थाना-चौकी की पुलिस मुस्तैद दिखी। यहीं नहीं एसएसपी कार्यालय में तैनात पुलिस कार्मिक बॉडी प्रोटेक्टर, शस्त्र पुलिस के अलावा महिला आरक्षी भी पुलिसिया लाठियों के साथ कार्यालय में तैनात रहीं। वहीं हर थाना-चौकी में एक सरकारी वाहन और दंगा नियंत्रण वाहन ब्रज भी खड़ा कर दिया। दोपहर तीन बजे के करीब अचानक बड़ी संख्या में विशेष समुदाय के युवाओं ने जुलूस निकालकर दुकानें बंद करवाना शुरू कर दिया। बताया जा रहा है कि जुलूस को बिना किसी राजपत्रित अधिकारी की अनुमति के निकालने का प्रयास किया। सूचना मिलते पुलिस प्रशासन ने चंद मिनटों में वायरलैस के माध्यम से पुलिस फोर्स को अलर्ट कर दिया। सीओ सदर अभय सिंह और कोतवाली इलाका का फोर्स खेड़ा बस्ती पहुंच गया और जुलूस को रोक दिया। जहां पुलिस और लोगों में मामूली कहासुनी के बाद जुलूस रदद कर दिया गया। उधर, एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि कानपुर हिंसा और धार्मिट टिप्पणी के बाद सोशल मीडिया में माहौल खराब करने की कोशिश हो रही थी। इसी को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार को जिले में अलर्ट जारी कर कानून व्यवस्था कायम रखने को पुलिस फोर्स सक्रिय था। इसके लिए पीएचक्यू से भी आदेश जारी हुआ था। खेड़ा बस्ती में सांकेतिक विरोध-प्रदर्शन किया गया था। जुलूस निकालने का कोई प्रयास नहीं हुआ। फिलहाल मामला शांत है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: राणा प्रताप हत्याकांड में पत्नी-प्रेमी सहित तीन को आजीवन कारावास
Next: कत्ल के आरोपी बेटी व दामाद को आजवीन करावास की सजा

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

फाइनेंस रिकवरी के नाम पर दो डंपर चालकों से तमंचे की नोंक पर हजारों की नकदी लूटी

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.