Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • खाते से गलत तरीके से कटी रकम, बैंक ब्याज सहित लौटाएगा रकम
  • ऊधम सिंह नगर

खाते से गलत तरीके से कटी रकम, बैंक ब्याज सहित लौटाएगा रकम

RNS INDIA NEWS 07/06/2022
default featured image

काशीपुर। बैंक खाते से अचानक रकम घटने के मामले में पांच साल बाद उपभोक्ता आयोग ने एसबीआई शाखा को मूल रकम पर ब्याज, मानसिक पीड़ा एवं केस दर्ज कराने के एवज में रकम देने के आदेश दिए हैं। आयोग ने मामले में शाखा प्रबंधक पर लापरवाही बरतने की बात कही है। गुरुद्वारा के समीप रहने वाले देवेंद्रजीत सिंह की बेटी सुप्रीत चीमा का एसबीआई की स्थानीय में खाता था। बताते हैं बैंक ने उसे क्लासिक वीजा एटीएम कार्ड दिया था। वर्ष 2017 की मई को सुप्रीत के मोबाइल पर 37 हजार रुपये कटने का मैसेज आया। रकम कटने पर उसने इसकी शिकायत तत्कालीन शाखा प्रबंधक से की, लेकिन प्रबंधक ने कार्रवाई करने के बजाय उसे यह कहकर टरका दिया कि उसने आमेर राजस्थान में रकम निकाली है। जबकि सुप्रीत कभी आमेर गई ही नहीं। सुप्रीत के पिता ने कोतवाली में अगस्त 2017 को रिपोर्ट दर्ज कराकर बैंक को नोटिस भिजवाया। प्रबंधक ने सुप्रीत पर ही एटीएम के जरिये रकम निकालने का जवाब दिया। इससे सुप्रीत को मानसिक आघात पहुंचा। उसने जिला उपभोक्ता विवाद परितोष आयोग में 63 हजार रुपये प्रतिपूर्ति का वाद दायर किया। आयोग ने दावा स्वीकार कर 30 दिन में निर्णय दिया। परिवादनी को 37 हजार की रकम को सात प्रतिशत ब्याज की दर से भुगतान करने के आदेश दिया। साथ ही बैंक सेवा में कमी, मानसिक आघात पहुंचाने पर आठ हजार रुपये, केस दर्ज कराने पर खर्च के पांच हजार रुपये वादी को देने के आदेश दिए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकार हर गांव में बनाएगी मिनी स्टेडियम, मिनी जिम और ओपन जिम: सीएम
Next: कैलिफोर्निया में अमेरिकी नौसेना का लड़ाकू विमान दुर्घटनाग्रस्त, पायलट की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

गाड़ी हटाने को लेकर विवाद में वृद्ध की मौत, हत्या का मुकदमा दर्ज करने की तैयारी

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.