Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • सरकार हर गांव में बनाएगी मिनी स्टेडियम, मिनी जिम और ओपन जिम: सीएम
  • देहरादून

सरकार हर गांव में बनाएगी मिनी स्टेडियम, मिनी जिम और ओपन जिम: सीएम

RNS INDIA NEWS 07/06/2022
rns featured image new

विकासनगर। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि हमारी सरकार ने प्रत्येक गांव में मिनी स्टेडियम, मिनी जिम और ओपन जिम बनाने के लिए स्वस्थ युवा, स्वस्थ उत्तराखंड योजना शुरू की है। इसके तहत कई गांवों के लिए धनराशि भी जारी कर दी गई है। उन्होंने पजिटिलानी स्टेडियम का विस्तार एवं सौंदर्यीकरण करने, पेयजल योजना का निर्माण और फटेऊ गांव से डांडा छानी तक पांच किमी लंबे मोटर मार्ग का निर्माण कार्य शुरू कराने की घोषणा की। इस दौरान सीएम स्थानीय ग्रामीणों के साथ हारुल पर जमकर थिरके। मिनी स्टेडियम पजिटिलानी में आयोजित क्रीड़ा एवं सांस्कृतिक प्रतियोगिता का मंगलवार को अंतिम दिन रहा। बतौर मुख्य अतिथि पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने स्टेडियम में मौजूद सभी खिलाड़ियों का अभिनंदन करते हुए स्थानीय जनता के जोश को अतुल्य बताया। सीएम ने कहा कि आज मैं आप सबके बीच में मुख्य सेवक के रूप में नहीं, बल्कि खिलाड़ी के तौर पर आया हूं। उन्होंने जीवन में खेल के महत्व को समझाते हुए कहा कि खेल हमारे जीवन की उदासी, नीरसता को दूर करते हैं। कहा, खेल भावना एक ऐसी भावना है जो जीवन के हर क्षेत्र में काम आती है। बताया कि नई खेल नीति में ऐसी व्यवस्था की गई है, जिससे प्रतिभाशाली खिलाड़ियों को संसाधन की कमी न हो और वह अपनी प्रतिभा के आधार पर आगे बढ़े। सीएम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में आज देश हर क्षेत्र में आगे बढ़ रहा है। पहले सैनिकों को गोली का जवाब देने के लिए सरकार की अनुमति लेनी पड़ती थी, लेकिन आज दुश्मनों को गोली का जवाब गोलों से दिया जा रहा है। कोरोना काल में कोई परिवार भूखा न सोए, इसके लिए प्रधानमंत्री के नेतृत्व में 80 करोड लोगों को मुफ्त में राशन देने का कार्य किया गया। विभिन्न भौगोलिक परिस्थितियों के बावजूद पूरे देश में वैक्सीनेशन का कार्य किया गया। कहा आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में भारत हर दिन नई ऊंचाइयों को छू रहा है। खिलाड़ियों का सम्मान और उन्हें प्रोत्साहित करने का कार्य किया जा रहा है। कहा उत्तराखंड की धरती से प्रधानमंत्री का विशेष लगाव है। इस दौरान विकासनगर विधायक मुन्ना चौहान, कालसी ब्लॉक प्रमुख मठोर सिंह, ज्येष्ठ उप प्रमुख भीम सिंह चौहान, कनिष्ठ उप प्रमुख रितेश असवाल, क्रीड़ा समित अध्यक्ष खुशीराम शर्मा, पूर्व दर्जाधारी प्रताप सिंह रावत, प्रभु सिंह, सुरेंद्र चौहान, कांति राणा, दीवान तोमर आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: उत्तराखंड में जल्द शुरू होगी ग्रेन एटीएम प्रणाली, अब एटीएम से मिलेगा अनाज
Next: खाते से गलत तरीके से कटी रकम, बैंक ब्याज सहित लौटाएगा रकम

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री ने बालिकाओं के साथ प्रधानमंत्री के मन की बात के 134 वें संस्करण को सुना

RNS INDIA NEWS 31/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ट्रैफिक नियम तोड़ने पर 42 वाहनों के चालान और 10 सीज

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

रोडवेज कर्मचारी यूनियन के महामंत्री चौधरी और अध्यक्ष पपनै बने

RNS INDIA NEWS 30/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जून
  • घरेलू हिंसा के मामले की सुनवाई को पंहुची महिला से पति ने की अभद्रता
  • तीन दिन से लापता सिडकुल कर्मी का शव पेड़ से लटका मिला
  • मां-बेटे पर हमला, आठ लोगों पर केस दर्ज
  • अहिल्याबाई ने समाज सेवा की ऐसी मिसाल कायम की: हरीश रावत
  • पानी निकासी के विवाद में पड़ोसियों के बीच मारपीट, सात पर केस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.