Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुद्रप्रयाग
  • मंदाकिनी नदी में फंसे दो छात्रों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू
  • रुद्रप्रयाग

मंदाकिनी नदी में फंसे दो छात्रों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

RNS INDIA NEWS 04/06/2022
rns featured image new

रुद्रप्रयाग। विजयनगर स्थित राजकीय महाविद्यालय अगस्त्यमुनि के पास मंदाकिनी नदी में फंसे 2 छात्रों को एसडीआरएफ की टीम ने सफल रेस्क्यू किया। जानकारी के मुताबिक शनिवार को थाना अगस्त्यमुनि द्वारा सूचना दी गई कि विजयनगर स्थित डिग्री कॉलेज के पास नदी में 2 कॉलेज के छात्र फंसे हुए हैं। सूचना मिलते ही एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से मुख्य आरक्षी आशीष डिमरी के नेतृत्व में टीम मय रेस्क्यू उपकरणों के मौके के लिए रवाना हुई। एसडीआरएफ टीम को मौके पर पहुंचकर पता चला कि उक्त छात्र विजय नगर डिग्री कॉलेज में अध्ययन करते हैं। जो कि मंदाकिनी नदी में स्नान के लिए गए और नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण वहीं फंस गए। एसडीआरएफ टीम द्वारा तत्काल घटनास्थल पर पहुंचकर त्वरित रेस्क्यू कर दोनों छात्रों तक रस्सी के माध्यम से लाइफ जेकेट व लाइफ बोया पहुंचाया गया। छात्रों को लाइफ जैकेट पहनने के बाद रोप रिवर रेस्क्यू कर नदी के किनारे तक लाया गया। एसडीआरएफ की टीम ने सफल रेस्क्यू अभियान में बीए के छात्र सुमन निवासी डांगी अगस्त्यमुनि एवं बीएससी के छात्र अंकुश रावत निवासी रावड़ी अगस्त्यमुनि को सुरक्षित मंदाकिनी नदी से बचा लिया। एसडीआरएफ पोस्ट अगस्त्यमुनि से रेस्क्यू टीम में मुख्य आरक्षी आशीष डिमरी, आरक्षी धीरज, मुकेश, नंदन, नवीन, चालक विपिन सिंह शामिल थे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: टीएचडीसी और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
Next: केदारनाथ में बीकेटीसी कर्मी ने पेश की ईमानदारी की मिशाल

Related Post

rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

तिलवाड़ा के पास नदी में गिरी केदारनाथ यात्रियों की कार, पांच लोग घायल

RNS INDIA NEWS 07/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

ठेके के विवाद में पुलिसकर्मी के निलंबन की मांग

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • रुद्रप्रयाग

‘कैरी मी बैक’ बैग से श्रद्धालु केदारनाथ से गौरीकुंड लाएंगे सूखा कूड़ा

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 11 जून
  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.