Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • चमोली
  • टीएचडीसी और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर
  • चमोली

टीएचडीसी और स्वास्थ्य विभाग ने लगाया स्वास्थ्य शिविर

RNS INDIA NEWS 04/06/2022
rns featured image new

चमोली। अलकनंदा नदी पर निर्माणाधीन विष्णुगाढ़ पीपल कोटी जल विद्युत परियोजना की निर्मात्री संस्था टीएचडीसी और चमोली स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से शनिवार को रक्तदान शिविर व स्वास्थ्य जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का शुभारंभ टीएचडीसी के एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर आर एन सिंह ने किया। उन्होंने रक्तदान करने वाले टीएचडीसी कर्मियों का आभार जताते हुए कहा रक्तदान मानवता के लिये सबसे पुण्य कार्य है। उन्होंने कहा टीएचडीसी स्वास्थ्य विभाग के सहयोग से समय-समय पर गांव गांव में स्वास्थ्य शिविर और जन जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन करेगा। टीएचडीसी के मानव संसाधन के डीजीएम, एसबी प्रसाद ने टीएचडीसी द्वारा किये जा रहे सामाजिक हित के कार्यों की जानकारी दी। रक्तदान शिविर सहित डॉ नवनीत त्रिपाठी चिकित्सा अधिकारी टीएचडीसी की देखरेख में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। उन्होंने रक्तदान के बारे में विस्तृत रूप से जानकारी देते हुए बताया कि रक्तदान तमाम बीमारियों से सुरक्षित रखता है। नियमित रक्तदान से कैंसर का खतरा कम हो जाता है। हार्ट अटैक की आशंका भी कम रहती है। शिविर में 50 रक्तदाताओं द्वारा 50 यूनिट रक्तदान किया गया। रक्तदान शिविर में एसएस भंडारी, जगमोहन सिंह, नर्सिंग स्टाफ विश्वेश्वरी देवी, महेश देवराडी जिला वैक्सीन कोल्ड चैन प्रबंधक, उदय सिंह रावत, विपिन कुमार मालगुडी आदि मौजूद रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: क्षेत्र पंचायत सदस्यों ने दी सामूहिक इस्तीफे की धमकी
Next: मंदाकिनी नदी में फंसे दो छात्रों का एसडीआरएफ ने किया रेस्क्यू

Related Post

rns featured image new
  • चमोली

टेंपो ट्रैवलर पलटा, महिला की मौत, 17 घायल

RNS INDIA NEWS 05/06/2026 0
rns featured image new
  • चमोली

मुआवजा मिल चुके भवनों के कटेंगे बिजली-पानी कनेक्शन

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • चमोली

‘नीति एक्सट्रीम अल्ट्रा रन’ सीमांत क्षेत्रों में नए विश्वास, पर्यटन और रोजगार का बनेगा माध्यम- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी

RNS INDIA NEWS 01/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • हरिद्वार नगर निगम घोटाले में कानूनगो के खिलाफ कार्रवाई की मांग
  • मीनाक्षी नटराजन का नामांकन बहाल करने को कांग्रेस का धरना
  • ग्रामीण क्षेत्रों में जबरन स्मार्ट मीटर लगाए जाने का विरोध
  • मोहान-गनियाद्योली मोटर मार्ग के सुधारीकरण को मिली प्रशासनिक एवं वित्तीय स्वीकृति
  • रिजॉर्ट की छत पर दिखा गुलदार, लोगों में दहशत
  • खेत बचाओ अभियान के तहत किसानों को दी उन्नत खेती की जानकारी
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.