Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने टैंक पर चढ़कर गोली मारकर की आत्महत्या
  • नैनीताल

पूर्व दर्जा राज्यमंत्री ने टैंक पर चढ़कर गोली मारकर की आत्महत्या

RNS INDIA NEWS 25/05/2022
rns featured image new

हल्द्वानी। पूर्व दर्जा राज्यमंत्री और वर्तमान में रोडवेज कर्मचारी नेता ने एक बहुत ही नाटकीय और दुखद घटनाक्रम के दौरान घर के पास बने ओवरहेड टैंक पर चढ़कर पुलिस की मौजूदगी में खुद को गोली मारकर आत्महत्या कर ली। पुलिस के अनुसार बहुगुणा पारिवारिक विवाद में बहू के द्वारा उन पर लगाए गए गंभीर आरोपों से आहत थे। परिजनों ने भी उनके खिलाफ गंभीर आरोप में दर्ज मुकदमे को गलत बताया है।

बनभूलपुरा थाना क्षेत्र स्थित भगत कॉलोनी निवासी पूर्व दर्जा राज्यमंत्री व रोडवेज में वरिष्ठ लिपिक के पद पर तैनात हेम राजेंद्र बहुगुणा बुधवार दोपहर करीब एक बजे घर से कुछ दूरी पर बने ओवरहेड टैंक पर चढ़ गए। काफी देर तक लोग और पुलिसकर्मी वहां से उतरने को मनाते रहे लेकिन वे नहीं माने और कूदने की बात कहने लगे। इसी दौरान सूचना पर पहुंचे बनभूलपुरा थाना एसओ नीरज भाकुनी ने काफी देर तक उन्हें समझाने की कोशिश की और बातचीत करने के लिए नीचे उतरने के लिए मना लिया।

एसओ बनभूलपुरा के मुताबिक नीचे आने की बात पर जब उन्होंने माइक रखा, उसी दौरान बहुगुणा ने खुद को गोली मार ली। पुलिस उन्हें घायल अवस्था में एसटीएस लेकर पहुंची। वहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 31 अक्तूबर को वह रिटायर होने वाले थे। घर में वह बेटे, पत्नी और बहू के साथ रहते थे। उनकी मौत से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस का कहना है कि मृतक के परिजनों की ओर से तहरीर मिलने पर बहुगुणा के इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे जिस किसी का भी हाथ होगा उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस मामले की गहनता से जांच करेगी।

जानकारी के मुताबिक, एचआर बहुगुणा ने खुद को गोली मारने से कुछ देर पहले हल्द्वानी डिपो के एआरएम सुरेंद्र सिंह बिष्ट को फोन कर मामले की सूचना दी थी। एआरएम ने तत्काल 112 को फोन कर सूचित किया। इस पर एसआई लता खत्री मौके पर पहुंच गईं और मामले से आला अधिकारियों को अवगत कराया।

देर शाम जब बनभूलपुरा पुलिस और फॉरेंसिक टीम घटनास्थल पर पहुंची तो वहां 315 बोर के दो तमंचे, चाकू, सिगरेट, माचिस, मोजे और दो अस्थमा इन्हेलर पड़े मिले। पुलिस ने बताया कि एक तमंचा लोडेड था जिसमें कारतूस फंसा हुआ था। जिस तमंचे से गोली मारी गई थी, उसका खोखा बरामद कर लिया गया है।

बनभूलपुरा एसओ ने बताया कि मंगलवार को एचआर बहुगुणा के खिलाफ उनके क्षेत्र की एक महिला ने थाने में तहरीर दी थी। महिला का आरोप था कि वह जब अपनी सास के साथ रास्ते में जा रही थी, उसी दौरान एचआर बहुगुणा ने रास्ते में रोककर उसके साथ गाली-गलौज की और जान से मारने के इरादे से उन पर दरांती से हमला कर दिया था। साथ ही जान से मारने की धमकी भी दी थी। इसके अलावा दो दिन पहले ही उनकी बहू ने भी उन पर गंभीर आरोप लगाते हुए रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस के मुताबिक मृतक के बेटे का कहना है कि भाभी की ओर से लगाए गए आरोप झूठे हैं, जिनका उनके पास सबूत भी है। बताया जा रहा है कि पारिवारिक विवाद में बहू द्वारा लगाए गए आरोपों के चलते वह आहत थे।

पुलिस के मुताबिक एचआर बहुगुणा के घर में काफी समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसके चलते आए दिन कलह होता रहता था। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, एचआर बहुगुणा से परिवार के ही एक सदस्य की ओर से तकरीबन 40 लाख रुपये की अवैध मांग किए जाने की बात भी सामने आ रही है।

पुलिस के मुताबिक पारिवारिक कलह के बाद मुकदमा दर्ज होने और उसके बाद सोशल मीडिया पर वायरल होने से एचआर बहुगुणा मानसिक तौर पर आहत हो गए थे। इसके बाद ही उन्होंने यह आत्मघाती कदम उठाया।

एचआर बहुगुणा की मौत के बाद सुरक्षा के लिहाज से पुलिस कर्मियों की ड्यूटी मृतक के घर पर लगाई गई है। हलांकि घटना के बाद से घर पर ताला पड़ गया था। बहुगुणा की पत्नी और बेटे अस्पताल में थे और उनकी बहू भी घर पर नहीं थी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मामूली विवाद में क्रेन कारोबारी पर जानलेवा हमला
Next: विधायक बेहड़ के धरने के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.