Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • भरे बाजार युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या
  • ऊधम सिंह नगर

भरे बाजार युवक की लाठी-डंडों से पीटकर हत्या

RNS INDIA NEWS 25/05/2022
rns featured image new

काशीपुर। शहर के व्यस्ततम मुडिया तिराहे पर छह से ज्यादा नकाबपोश हमलावरों ने लाठी-डंडों से पीटकर एक कार सवार युवक की हत्या कर दी। हत्या के बाद सभी हमलावर फरार हो गए। दिनदहाड़े हुई हत्या से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। केलाखेड़ा के गांव रामनगर निवासी विशाल कंबोज(22) पुत्र रमेश चंद फोटोग्राफर था। बुधवार की दोपहर करीब 1.16 बजे विशाल बाजपुर की ओर आया था। मुडिया तिराहा मेन रोड पर नकाब पहने करीब छह-सात युवकों ने विशाल को रोका और ताबड़तोड़ हमले शुरू कर दिए। हमलावरों ने विशाल के सिर पर बुरी तरह से डंडों से हमला किया। इससे विशाल लहूलुहान होकर नीचे गिर गया। चीख-पुकार सुनकर जब तक लोग वहां पहुंचे हमलावर फरार हो गए। राहगीरों ने विशाल को ई-रिक्शा में डालकर सीएचसी पहुंचाया। लेकिन, डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया।
फिलहाल अभी हत्याकांड में परिजनों की तरफ से तहरीर नहीं मिली है। परिजनों ने जिन लोगों पर शक जाहिर किया है उनसे पूछताछ का प्रयास किया जा रहा है। हत्याकांड के खुलासे के लिए दो टीमों का गठन कर दिया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोलिंग पार्टियों को समय से बूथ तक पहुंचाएं सेक्टर मजिस्ट्रेट: डीएम
Next: पॉक्सो का आरोपी मामी के साथ गिरफ्तार

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.