Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • पुलिस अभिरक्षा से फरार पॉस्को आरोपी गिरफ्तार
  • ऊधम सिंह नगर

पुलिस अभिरक्षा से फरार पॉस्को आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 25/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। मंगलवार को पुलिस अभिरक्षा से फरार पॉक्सो के आरोपी को पुलिस और एसओजी की टीम ने पांच घंटे की मशक्कत के बाद गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध पंतनगर थाने में मुकदमा भी कराया है। पेशी के दौरान ड्यूटी करने वाले पुलिस कार्मिकों की भी जांच शुरू कर दी गई है। बुधवार को खुलासा करते हुए एसएसपी मंजूनाथ टीसी ने बताया कि वर्ष 21 नवंबर 2012 को रम्पुरा वार्ड-24 निवासी रिंकू कोली को पॉक्सो एक्ट के तहत जेल भेज गया था। मंगलवार की सुबह पुलिस लाइन से उपनिरीक्षक गोल्डी घुघत्याल सहित पुलिस कार्मिकों ने जिला न्यायालय में पेशी के लिए लाए थे। पेशी के दौरान ही आरोपी रिंकू पुलिस को चकमा देर फरार हो गया था। पंतनगर थाने में दारोगा घुघत्याल की ओर से आरोपी के विरुद्ध केस दर्ज कराने के बाद जांच शुरू कर दी गई। एसओजी, रंपुरा पुलिस चौकी सहित तीन टीम खोजबीन के लिए लगा दी गई। देर रात बगवाड़ा चौकी में तैनात सिपाही हरीश कुमार और यशपाल मेहता ने चीता मोबाइल ड्यूटी के दौरान किच्छा बाईपास मार्ग पर संदिग्ध अवस्था में एक युवक घूमता हुआ पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला वह कस्टडी से फरार आरोपी है। उच्चाधिकारियों को सूचना देने के बाद पुलिस व एसओजी ने उसे गिरफ्तार कर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी रिंकू ने बताया कि फरार होने के बाद वह गिरफ्तारी से बचने के लिए नेपाल भागने की फिराक में था। एसएसपी ने आरोपी को पकड़ने वाली टीम को दो हजार रुपये का ईनाम और चीता मोबाइल पुलिस कार्मिकों को इम्पलाई ऑफ द मंथ में नाम देने का आदेश दिया। एसएसपी ने बताया कि पेशी में ले जाने वाले पुलिस कार्मिकों की भूमिका की जांच के आदेश दिए गए हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: विधायक बेहड़ के धरने के खिलाफ भाजपाइयों ने खोला मोर्चा
Next: गुंजी में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने किया थ्रिलिंग माउंटेन बाइकिंग का शुभारंभ

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

मृतक के फर्जी हस्ताक्षर से मकान-दुकानें हड़पने की कोशिश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.