Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • पत्रकारों के हित और कल्याण के लिए बड़े पैमाने पर कार्य करने की आवश्यकता : एनयूजे-आई
  • हरिद्वार

पत्रकारों के हित और कल्याण के लिए बड़े पैमाने पर कार्य करने की आवश्यकता : एनयूजे-आई

RNS INDIA NEWS 14/09/2020
rns featured image new

हरिद्वार। नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) अखबारों और चैनलों में पत्रकारों की छंटनी, वेतन कटौती, फर्जी मुकदमों में गिरफ्तारी, उत्पीडऩ, पत्रकार सुरक्षा कानून बनाने और मीडिया कांउसिल के गठन की मांग को लेकर देशभर में आंदोलन करेगी। इंटरनेशनल फेडरेशन ऑफ जर्नलिस्ट्स के महासचिव एंथनी बेलांगर ने वीडियो कांफ्रेसिंग के माध्यम से आयोजित एनयूजे-आई के राष्ट्रीय अधिवेशन में कहा कि पत्रकारों के हित और कल्याण के लिए बड़े पैमाने पर कार्य करने की आवश्यकता है। एनयूजेआई के पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए किये जा रहे तमाम प्रयासों का समर्थन करते हैं। बेविनार के माध्यम से आयोजित कार्यक्रम में एनयूजे राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने कहा कि राष्ट्रीय अधिवेशन में केंद्र और राज्य सरकारों से मीडिया जगत के लिए आर्थिक पैकेज देने की मांग की गई। केंद्र सरकार से मांग की गई कि आर्थिक संकट का सामना कर रहे मध्यम और लघु समाचार पत्रों के लिए आर्थिक पैकेज की जल्दी से जल्दी से घोषणा की जाए। उन्होंने बताया कि कोरोनाकाल में छंटनी का शिकार बने पत्रकारों और कर्मचारियों के सामने आर्थिक संकट पैदा हो गया है। जिलों और छोटे कस्बों में काम करने वाले पत्रकारों को तो वेतन ही नहीं मिल रहा है। ऐसे में केंद्र और राज्य सरकारें आर्थिक तौर पर संकट का सामना कर रहे पत्रकारों को एकमुश्त आर्थिक सहायता देने की व्यवस्था कराएं। अधिवेशन में पत्रकार सुरक्षा कानून, मीडिया कमीशन और मीडिया काउंसिल के गठन, कोरोना महामारी के चलते पत्रकारों का उत्पीडऩ, एनयूजेआई के सविधान में संसोधन और अन्य कई महत्वपूर्ण प्रस्ताव पारित किए गए। उत्तराखंड से इस अधिवेशन में प्रतिभाग करते हुये प्रान्तीय अध्यक्ष ब्रह्मदत्त शर्मा ने पत्रकार हितों से जुड़ी विभिन्न मांगों को प्रमुखता से उठाते हुये उनके निराकरण की मांग की व राष्ट्रीय अध्यक्ष द्वारा लाये गये प्रस्तावों का पुरजोर समर्थन किया। इसके अलावा हरिद्वार से जिला अध्यक्ष अमित शर्मा, महामन्त्री जयपाल सिंह, उपाध्यक्ष विकास झा, विवेक शर्मा, प्रतिमा वर्मा, प्रशांत शर्मा, संतोष पाध्याय, चन्द्रशेखर जोशी, रविन्द्र सिंह, राव रियासत पुण्डीर, सुनील मिश्रा, राधेश्याम विद्याकुल, सुरेन्द्र बोकाडिया, गुरप्रीत सिंह, मुदित अग्रवाल, निशा शर्मा, मंजू नेगी, रामेश्वर शर्मा, आनन्द गोस्वामी, शिवा अग्रवाल, अश्वनी अरोड़ा, मुकेष्ठ वर्मा,एहसान अंसारी, शिवा अग्रवाल,रजत चैहान, विनोद मिश्रा,शिवकुमार शर्मा सहित कई पदाधिकारियों ने अधिवेशन में प्रतिभाग किया।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जाति प्रमाण पत्र से पूर्वी पाकिस्तान हटाये जाने की मांग
Next: किसानों की बदहाली पर किशोर उपाध्याय ने लिखा सीएम और कृषि मन्त्री को पत्र

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज

RNS INDIA NEWS 16/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

तमंचे के बल पर महिला से दुष्कर्म व लूट, चार आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में युवती से छेड़छाड़ में हरियाणा के पर्यटक को भीड़ ने पीटा, वीडियो हुआ वायरल

RNS INDIA NEWS 15/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • विमलेंद्र सिंह सुसाइड केस में पत्नी और साले पर मुकदमा दर्ज
  • हरेला पर एसएसजे परिसर में चला वृहद पौधारोपण एवं स्वच्छता अभियान
  • गैस का बिल अपडेट कराने के नाम पर 1.71 लाख की साइबर ठगी
  • हरेला केवल एक लोक पर्व नहीं, बल्कि प्रकृति के प्रति आस्था, कृतज्ञता और संरक्षण का प्रतीक: सतपाल महाराज
  • नशा मुक्ति केंद्र की टीम पर युवक का हमला, कर्मचारी की मौत
  • उपभोक्ता आयोग का बड़ा फैसला, ई-20 अनुकूल कार नहीं देने पर कंपनी को झटका, नई कार देने का दिया आदेश
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.