Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • शिक्षा विभाग का हर अफसर गोद लेगा सरकारी स्कूल
  • उत्तराखंड

शिक्षा विभाग का हर अफसर गोद लेगा सरकारी स्कूल

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

देहरादून। सरकारी स्कूल और उनमें शिक्षा की दशा सुधारने के लिए प्रयास जारी हैं। अब विभाग के प्रत्येक अफसर को एक-एक सरकारी स्कूल गोद लेना होगा। इन स्कूलों में शिक्षा में गुणवत्ता सुधार के लिए संबंधित अफसर मॉनिटरिंग करेगा, साथ ही स्कूल के इंफ्रास्ट्रक्चर गैप को भी पाटने में मदद करेगा। विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत भी शिक्षा अधिकारियों को इसके लिए निर्देशित कर चुके हैं। लिहाजा नैनीताल जिले में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने डीईओ, बीईओ और डिप्टी बीईओ को इस संबंध में आदेश जारी किए हैं।

बीते दिनों विद्यालयी शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कुमाऊँ दौरे में हल्‍द्वानी सर्किट हाउस में नैनीताल और ऊधमसिंह नगर जिले के शिक्षा विभाग के अधिकारियों और प्राइवेट स्कूलों के प्रबंधकों की बैठक ली थी। इसमें सरकारी स्कूलों में बदलाव लाने को लेकर अफसरों, स्कूल प्रबंधकों ने कई राय-सुझाव मंत्री को दिए। प्राइवेट स्कूल प्रबंधकों के साथ हुई बैठक में मंडी डॉ. धन सिंह ने कहा था कि प्रत्येक प्राइवेट स्कूल अपने पास के एक सरकारी स्कूल और एक गांव को गोद लेगा। गांव में प्रौढ़ शिक्षा तो सरकारी स्कूल में गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में काम करने को कहा। वहीं, शिक्षा विभाग के अधिकारियों के साथ हुई बैठक में मंत्री ने निर्देशित किया था कि ब्लॉक से लेकर जिला स्तर तक के प्रत्येक अधिकारी एक-एक सरकारी स्कूल को गोद लेकर उसमें सुधारात्मक प्रयास करें। इसी क्रम में अब नैनीताल जिले में मुख्य शिक्षा अधिकारी केएस रावत ने सभी अधिकारियों से एक-एक स्कूल का चुनाव कर सूची उपलब्ध कराने को कहा है।

एक दिन कक्षा भी पढ़ाएंगे अफसर
अपने गोद लिए स्कूल में अफसरों को महीने या हफ्ते में एक दिन कक्षा भी पढ़ानी होगी। इसके जरिए वे बच्चों को मिल रही शिक्षा की गुणवत्ता की मॉनिटरिंग कर सकेंगे। यदि कोई बदलाव की जरूरत होगी तो इस संबंध में शिक्षकों को जरूरी दिशा-निर्देश भी देंगे।

राज्य में 19,042 स्कूल
उत्तराखंड में वर्तमान में 19,042 सरकारी स्कूल संचालित हो रहे हैं। इनमें 12806 प्राथमिक, 3905 जूनियर हाईस्कूल और 2331 माध्यमिक स्कूल हैं। नैनीताल जिले में 197 माध्यमिक, 347 जूनियर हाईस्कूल और 1011 प्राथमिक स्कूल हैं।

200 से अधिक अधिकारी
प्रदेश में शिक्षा विभाग में वर्तमान में करीब 229 अधिकारी हैं। इनमें मुख्य शिक्षा अधिकारी, जिला शिक्षा अधिकारी बेसिक और माध्यमिक, खंड शिक्षा अधिकारी व उप शिक्षा अधिकारी शामिल हैं।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जमीन बेचने की डील कर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक ही परिवार के सात लोगों पर केस दर्ज
Next: पर्यटन सीजन में एंड्रायड टिकट मशीनें बनीं आफत

Related Post

rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

04 से 18 जुलाई तक प्रदेशभर में आयोजित होगा 15 दिवसीय ‘सेवा पखवाड़ा’

RNS INDIA NEWS 02/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

सीएम धामी ने किया राज्य के सड़क नेटवर्क को सशक्त बनाने के लिए केन्द्रीय मंत्री की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रतिभाग

RNS INDIA NEWS 30/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.