Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • जमीन बेचने की डील कर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक ही परिवार के सात लोगों पर केस दर्ज
  • देहरादून

जमीन बेचने की डील कर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी, एक ही परिवार के सात लोगों पर केस दर्ज

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

देहरादून। जमीन का सौदा कर 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी का आरोप लगा है। शिकायत पर एक परिवार की महिलाओं समेत सात लोगों के खिलाफ नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। आरोप है कि जिस जमीन डील की उसका कोर्ट में केस चल रहा है। नेहरू कॉलोनी इंस्पेक्टर प्रदीप चौहान ने बताया कि कुंवरदीप सिंह निवासी राजपुर रोड की शिकायत पर मुकदमा दर्ज किया गया है।
मुकदमा शमशाद अली निवासी नवादा, इरशाद अली, अनवर अली, मुमताज अली, अरशद अली, सादिक अली, अमीन  और अन्य व्यक्तियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। बताया कि, बीते साल पांच मई को भूमि के मालिक अख्तर अली पुत्र मान खां निवासी नवादा देहरादून से 9 लाख 50 हजार रुपये प्रति बीघा के हिसाब से सौदा कराया था।
अलग अलग माध्यम से 32 लाख रुपये लिए गए। बाद में पता चला कि भूमि के सम्बन्ध में  न्यायालय देहरादून में एक वाद लम्बित है। इसकी जानकारी अख्तर अली ने कभी नहीं दी। जानकारी मिलने पर सत्तार व सुलेमान से बात की। उन्होंने विश्वास दिलाया कि मुकदमा जल्द ही समाप्त करा लेंगे।  लेकिन, 2019 में जमीन के मालिक अख्तर अली का देहान्त हो गया। इसके बाद सब-रजिस्ट्रार ऑफिस देहरादून के रिकॉर्ड से यह जानकारी मिली कि अख्तर अली के सभी परिवार सदस्यों ने 2021 में चार अलग-अलग विक्रय अनुबंध कर 28 लाख ब्याने के रूप में अन्य पक्षकारों से लिए हुए हैं। कुंवरदीप सिंह का आरोप है कि, अभद्र रवैया अपनाते हुए उनकी  गाड़ी पर पत्थरों से हमला किया और जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद धारदार हथियार से हमला करने की कोशिश की गई।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: सरकारी सिस्टम के लोग भी परेशान होने लगे अब
Next: शिक्षा विभाग का हर अफसर गोद लेगा सरकारी स्कूल

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप

RNS INDIA NEWS 08/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 09 जुलाई
  • अल्मोड़ा जनपद में भारी बारिश के अलर्ट के चलते 09 जुलाई को विद्यालय और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद
  • एलटी चयनित अभ्यर्थियों ने यूकेएसएससी का किया घेराव
  • एआई से बदलेगी सरकारी कॉलेजों की पढ़ाई, पहले चरण में 45 शिक्षक हुए प्रशिक्षित
  • पालिका के कार्यों में बाहरी व्यक्ति के हस्तक्षेप का आरोप
  • मंदिरों के दान और बीकेटीसी से जुड़े मामलों की निष्पक्ष हो जांच: कॉंग्रेस
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.