Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • पर्यटन सीजन में एंड्रायड टिकट मशीनें बनीं आफत
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

पर्यटन सीजन में एंड्रायड टिकट मशीनें बनीं आफत

RNS INDIA NEWS 17/05/2022
rns featured image new

देहरादून। उत्तराखंड परिवहन निगम को हाईटेक बनाने की बातें अधिकारियों द्वारा कही जा रही हैं। आधुनिकीकरण के क्रम में एंड्रायड टिकट मशीनों के प्रयोग शुरू किया गया है, लेकिन नई मशीनों में दिक्कतें आना शुरू हो गई हैं। मोबाइल फोन से भी कम बैटरी बैकअप रोडवेज परिचालाकों के लिए पहले दिन से ही सिरदर्द बना हुआ है। अब मशीनों के हैंग और हीट होने के साथ ही ऑन-ऑफ होने जैसी समस्या भी आ रही है।
नैनीताल परिक्षेत्र के हल्द्वानी डिपो की बात करें तो यहां 8 मशीनें खराब हो गई हैं। इन सभी मशीनों में हैंग, हीट होने और ऑन-ऑफ की समस्या सामने आई है। साथ ही कुछ मशीनों में ऑफ रोड दिखा रहा है। जानकारी के अनुसार रूट पर निकलने से पहले मशीनें शुरू न होने की वजह से परिचालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। साथ ही कई मशीनें रूट पर भी दिक्कत कर चुकी हैं। ऐसे में परिचालक मशीनें लेकर जाने में डर रहे हैं। हल्द्वानी डिपो को 80 मशीनें दी गई हैं और एक हफ्ते पहले ही इनका प्रयोग शुरू हुआ। चंद दिनों में मशीनों में दिक्कत आने से निगम प्रबंधन की योजना पर सवाल खड़े हो रहे हैं। पर्यटन सीजन में मशीनों में दिक्कत होने से रोडवेज को नुकसान होना तय है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शिक्षा विभाग का हर अफसर गोद लेगा सरकारी स्कूल
Next: हिल स्टेशनों में पारा मैदान से 15 डिग्री तक कम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित

RNS INDIA NEWS 07/07/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 08 जुलाई
  • आबकारी मुख्यालय पर सुराज सेवा दल ने थाली बजाकर किया प्रदर्शन
  • ग्रामीण महिलाओं और जनजातीय समुदायों को आत्मनिर्भर बनाने की पहल
  • मुख्यमंत्री के निर्देश पर बदरीनाथ धाम में दान-चढ़ावे से संबंधित शिकायतों की जांच हेतु उच्चस्तरीय समिति गठित
  • ग्राम पंचायत अधिकारियों की कार्यशैली पर भड़के जनप्रतिनिधि
  • डाकघर के खातों से अवैध निकासी, खाताधारकों ने कोतवाली में की शिकायत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.