Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पतंजलि में बुकिंग के नाम ठगी, एनआरआई को लगाया चूना
  • देहरादून

पतंजलि में बुकिंग के नाम ठगी, एनआरआई को लगाया चूना

RNS INDIA NEWS 15/05/2022
default featured image

देहरादून। पतंजलि में बुकिंग के नाम साइबर ठगी बढ़ रही है। जरूरी है कि लोग पतंजलि योगपीठ में ऑनलाइन बुकिंग करते वक्त सावधान रहें और अधिकारिक साइट के जरिए ही भुगतान करें। पतंजलि में बुकिंग के नाम पर एनआरआई से 50 हजार रुपये ठग लिए गए। तहरीर पर नेहरू कॉलोनी थाना पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
साइबर धोखाधड़ी को लेकर भुवन चंद्र पांडे निवासी लॉर्ड कृष्णा ग्रींस, केदारपुर ने तहरीर दी। कहा कि उन्हें पतंजलि योगपीठ की एक सप्ताह की बुकिंग करनी थी। उन्होंने ऑनलाइन सर्च किया तो अभिषेक ठाकुर नाम का व्यक्ति उनके संपर्क में आया। उसने कहा कि बुकिंग के लिए 25 हजार रुपये प्रतिदिन के हिसाब से भुगतान करना होगा। पीड़ित को सात दिन की बुकिंग करानी थी। उन्होंने पहले एक और दो मई की बुकिंग के 50 हजार रुपये उसके दिए बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिए। पीड़ित को बुकिंग की स्लीप भेजी गई। वह बुकिंग के दिन पतंजलि पहुंचे तो वहां बताया कि गया कि यह बुकिंग वैध नहीं है। बताया गया कि वह साइबर ठगी का शिकार हो गए हैं। यह सुनते ही वह हैरान रह गए। वापस आकर साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन में तहरीर दी। वहां से तहरीर नेहरू कॉलोनी थाने पहुंचे। इंस्पेक्टर नेहरू कॉलोनी प्रदीप चौहान ने बताया कि तहरीर पर अज्ञात साइबर ठगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: मामूली विवाद में युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या
Next: हरीश रावत और बेटे आनंद के बीच सोशल मीडिया पर वार! अब पूर्व सीएम ने कहीं ये बातें

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जौनसार के कल सिंह बिष्ट बने भारत सरकार में प्रधान महानिदेशक

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और सीएम पुष्कर सिंह धामी ने स्व. जसपाल राणा को दी श्रद्धांजलि

RNS INDIA NEWS 24/06/2026 0
rns featured image new
  • उत्तराखंड
  • देहरादून

उत्तराखंड के सभी थानों को बम से उड़ाने की धमकी, हरियाणा के युवक पर केस

RNS INDIA NEWS 23/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 25 जून
  • स्याना चट्टी में निर्माणाधीन बैली ब्रिज की गुणवत्ता पर उठाए सवाल
  • बढ़े बिजली बिलों पर भड़के चौड़ा के ग्रामीण
  • वित्तीय अनुशासन के लिए डीडीओ व वित्त अधिकारियों की कार्यशाला आयोजित
  • समूह ‘ग’ परीक्षाओं की तैयारी के लिए निःशुल्क कोचिंग शुरू
  • अल्मोड़ा में मानसून पूर्व तैयारियों की समीक्षा, प्रभारी सचिव ने रिस्पांस टाइम घटाने पर दिया जोर
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.