Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • मामूली विवाद में युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या
  • नैनीताल

मामूली विवाद में युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या

RNS INDIA NEWS 15/05/2022
default featured image

हल्द्वानी। मुखानी थाना क्षेत्र के जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा में मामूली विवाद में शनिवार देर रात एक युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या कर दी गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। वहीं पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया है। दूसरी ओर, घटना से मृतक के घर में कोहराम मचा है। पुलिस के अनुसार जवाहर ज्योति दमुवाढूंगा तोक पनियाली वार्ड नंबर 38 निवासी प्रकाश वैरागी (25) शनिवार सुबह अपने घर से सितारगंज स्थित सिडकुल की कंपनी में काम करने के लिए निकला था, लेकिन शाम तक वह घर नहीं पहुंचा। रात करीब 10 बजे कॉलोनी में शोरगुल की आवाज सुनकर परिजन बाहर आए तो पड़ोस में रहने वाला मोहित आर्या उर्फ मंकू खून से लथपथ उनके घर की ओर आ रहा था। प्रकाश के परिजनों को देखकर बोला कि तुम्हारा लड़का बहुत गाली दे रहा था, मैंने उसे मार दिया है। परिजन दौड़कर मौके पर पहुंचे तो प्रकाश लहुलुहान हालत में पड़ा हुआ था। उन्होंने इसकी सूचना पुलिस के हेल्पलाइन नम्बर 112 पर दी। इसके बाद आनन-फानन में परिजनों ने उसे एम्बुलेंस की मदद से एसटीएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर चार घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी ने बताया कि उसने प्रकाश की पत्थर से कुचलकर हत्या की है। मृतक तीन भाइयों में सबसे छोटा था। पिता मिस्त्री का काम करता है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और 15 हजार रुपये भी ले लिए
Next: पतंजलि में बुकिंग के नाम ठगी, एनआरआई को लगाया चूना

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

राज्यपाल, सांसद और न्यायाधीशों ने योग से दिया निरोगी जीवन का संदेश

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

भवन निर्माण और सर्विस सेंटर में पानी के उपयोग पर लगी रोक हटी

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची धाम के पास बस खराब होने से हाईवे पर तीन किलोमीटर लंबा जाम

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 जुलाई
  • डॉक्टर्स डे की पूर्व संध्या पर डॉ. बी.सी. राय को दी श्रद्धांजलि
  • 33 केवी हाईटेंशन लाइन में फाल्ट, 100 से अधिक गांवों की बिजली गुल
  • रोडवेज कर्मचारियों ने उठाई सात प्रतिशत महंगाई भत्ते की मांग
  • पौड़ी हाईवे पर कंट्रोल्ड ब्लास्टिंग से खतरनाक बोल्डर हटाने का काम शुरू
  • शिवालिक नगर में सर्वे करने आई टीम का किया विरोध
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.