Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और 15 हजार रुपये भी ले लिए
  • देहरादून

शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म किया और 15 हजार रुपये भी ले लिए

RNS INDIA NEWS 15/05/2022
default featured image

देहरादून। शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने के आरोप में युवती ने एक युवक पर मुकदमा दर्ज कराया। पीड़िता को शादी का आश्वासन देने और 15 हजार रुपये लेने के आरोप में युवक के परिवार के पांच लोगों को भी आरोपी बनाया है। कोर्ट के आदेश पर मुकदमा दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
मयूर विहार चौकी क्षेत्र में किराये के कमरे में रहने वाली युवती ने अपने अधिवक्ता के जरिए कोर्ट में अपील की। कहा कि उसकी उम्र करीब 25 वर्ष है। वर्ष 2021 में शिवम राज निवासी ब्रह्मावाला खाला उसके संपर्क में आया। आरोप है कि उसने पीड़िता को शादी का झांसा दिया। पीड़िता को उस पर विश्वास हो गया। वह युवती को अपने घर ले गया। वहां अपनी मां राजी, पिता जगदीश, भाई नन्नू, बहन और उसके पति से मिलवाया। आरोप है कि उन्होंने पीड़िता की शादी शिवम राज से कराने का आश्वासन दिया। आरोप है कि दिसंबर 2021 में घर में कमरा बनाने के लिए उससे 15 हजार रुपये लिए गए। पीड़िता का आरोप है कि उसे शिवम ने बीते मार्च के आखिरी सप्ताह में शादी का आश्वासन दिया। मार्च में पीड़िता ने शादी की बात की तो वह टालने लगा। पीड़िता का आरोप है कि शिवम 28 मार्च को उसके कमरे में शराब पीकर आया। आरोप है कि इस दौरान जबरन उसके साथ शरीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने हल्ला मचाया तो आसपास के लोग आए और आरोपी की बहन और जीजा भी पहुंचे। दोनों रात को पीड़िता को अपने घर लेकर गए। वहां समझाया। अगले दिन पीड़िता ने मेडिकल कराया। आरोप है कि उसकी तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज नहीं किया। वह कोर्ट गई। कोर्ट से मुकदमा दर्ज करने का आदेश हुआ। मयूर विहार चौकी इंचार्ज अर्जुन सिंह गुसाईं ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। कहा कि पीड़िता ने पूर्व में तहरीर दी। लेकिन, वह अपने बयान दर्ज कराने नहीं आई। ऐसे में केस दर्ज नहीं हुआ था।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: जनता से मिले सीएम और बाबा का आर्शीवाद भी लिया
Next: मामूली विवाद में युवक की पत्थर से कुचलकर निर्मम हत्या

Related Post

default featured image
  • देहरादून

मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0
default featured image
  • देहरादून

रणजी ट्रॉफी के अहम मुकाबले में उत्तराखंड की जीत पक्की

RNS INDIA NEWS 31/01/2026 0

Your browser does not support the video tag.

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 01 फरवरी
  • बाड़ेछीना के पास सड़क हादसा, स्कूटी सवार युवक की मौके पर मौत
  • ज्योतिर्मठ में ध्वस्त होंगे भू धंसाव के समय जर्जर हुए 55 भवन, टेक्निकल टीम ने किया सर्वे
  • यूजीसी नियमों के विरोध में राष्ट्रपति को भेजा ज्ञापन
  • मार्शल आर्ट में उत्तराखंड का भविष्य उज्जवल : रेखा आर्या
  • कार रेंटल सेंटर पर छापा, निजी वाहनों की चाबियां जब्त

Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.