Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • ऊधम सिंह नगर
  • छापामारी में अनैतिक कार्य करते होटल मालिक और महिला को पकड़ा
  • ऊधम सिंह नगर

छापामारी में अनैतिक कार्य करते होटल मालिक और महिला को पकड़ा

RNS INDIA NEWS 11/05/2022
rns featured image new

रुद्रपुर। एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट की टीम ने छापा मारकर एक महिला और होटल मालिक को अनैतिक कार्य करते हुए पकड़ा है। होटल मालिक ने बताया कि वह युवती की फोटो व्हाट्सएप के माध्यम से ग्राहकों तक भेजता था और सही दाम लगने पर अनैतिक कार्य करवाता था। दोनों के खिलाफ ट्रांजिट कैंप में मामला दर्ज कर लिया गया है। ट्रांजिट कैंप थाना क्षेत्र में एनकेएन होटल और मसाज सेंटर के मालिक नितई सरकार द्वारा होटल में काफी समय से अनैतिक कार्य चल रहा था। होटल मालिक ने पश्चिम बंगाल की रहने वाली एक युवती को होटल में काफी समय से रखा हुआ था। करीब डेढ़ बजे सूचना पर एंटी ह्यूमन यूनिट की निरीक्षक बसंती आर्य ने कार्रवाई करते हुए टीम के साथ होटल में छापामारी की तो होटल मालिक और युवती को अनैतिक कार्य करते मौके पर पकड़ लिया। एंटी ह्यूमन यूनिट की निरीक्षक ने बताया कि मोबाइल चेक करने पर व्हाट्सएप पर कई मोबाइल नंबरों से युवतियों की फोटो भेज कर दाम लगाए गए थे। इतना ही नहीं पकड़ी गई युवती ने अपने मोबाइल से व्हाट्सएप पर खुद की और अन्य युवतियों की फोटो रखी थी और व्हाट्सएप चैट में कई ग्राहकों को फोटो भेजकर युवतियों के दाम भी लगाए थे। पूछताछ पर युवती द्वारा बताया गया कि वह पश्चिम बंगाल की रहने वाली है और यहां काफी समय से होटल मालिक के साथ मिलकर अधिक पैसा कमाने के लालच में यह अनैतिक कार्य करती है। जिसमें अनैतिक कार्य का आधा हिस्सा दोनों बांट लेते हैं और लोगों को शक न हो इसलिए होटल के ढाबे में काम करने का बहाना बनाकर यहीं रहती है। मौके से काफी मात्रा में आपत्तिजनक सामग्री भी बरामद हुई। एंटी ह्यूमन यूनिट की निरीक्षक ने अनैतिक कार्य करते पाए जाने पर होटल मालिक व युवती के खिलाफ अनैतिक व्यापार निवारण अधिनियम 1956 के तहत थाना ट्रांजिट कैंप में अभियोग पंजीकृत कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पंतनगर के निष्कासित 45 लेखा कर्मियों का अनशन स्थगित
Next: सड़क हादसे में कैंटर चालक की मौत

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नानकमत्ता विधानसभा में एसआईआर के धीमी गति से एसडीएम नाराज

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

सीएम घोषणा के अंतर्गत क्षेत्र को बाढ़ से बचाने के लिए कार्य शुरू

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

साइबर ठगों ने यूपीआई के जरिए दो लाख निकाले

RNS INDIA NEWS 22/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 23 जून
  • 25 लाख की ठगी करने के आरोपी दो साइबर ठग पश्चिम बंगाल से गिरफ्तार
  • उत्तराखण्ड में डेटा-लिंक्ड गवर्नेंस की दिशा में कदम, मुख्य सचिव ने कार्यशाला में गुणवत्तापूर्ण डेटा व तकनीक पर दिया जोर
  • बुजुर्ग के घर चोरी- नकदी और दस्तावेजों से भरा बैग गायब
  • अंतरजातीय विवाह के बाद युवती ने पति और ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप
  • डालगांव जूनियर हाईस्कूल भवन के हाल, लकड़ी की टेक पर टिकी है छत
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.