Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • देहरादून
  • पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान चलाया
  • देहरादून

पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान चलाया

RNS INDIA NEWS 08/05/2022
rns featured image new

ऋषिकेश। आशियाना बचाने के लिए आईडीपीएल कॉलोनी के लोगों ने पोस्टकार्ड पर हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान में ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटाने के बाद हस्ताक्षर वाले पोस्टकार्ड को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सौंपकर आशियाना नहीं उजाड़ने की गुहार लगाएंगे। रविवार को आईडीपीएल गोल चक्कर के पास आवासीय कल्याण समिति की ओर से आपातकालीन बैठक आयोजित की गई। इसमें सर्वसम्मति से आईडीपीएल कॉलोनी में अपने घरों को बचाने के लिए पोस्टकार्ड अभियान शुरू करने का निर्णय लिया। पोस्टकार्ड पर हस्ताक्षर से ज्यादा से ज्यादा समर्थन जुटाकर मुख्यमंत्री से गुहार लगाएंगे। समिति अध्यक्ष रामेश्वरी चौहान ने बताया कि संज्ञान में आया है कि 27 मई के बाद आईडीपीएल संस्थान और आवासीय कॉलोनी राज्य सरकार के अधीन हो जाएगी। ऐसे में यहां रहने वाले लोगों के बेघर होने का खतरा हो गया है। इसी खतरे और आशंका को देखते हुए आईडीपीएल की आवाज नाम से पोस्टकार्ड अभियान चलाया जा रहा है। पोस्टकार्ड के माध्य्म से मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपनी समस्याओं से अवगत कराया जाएगा। समिति सचिव सुनील कुठलैहड़िया ने ये भी बताया कि वर्तमान मे यहां 70 से 80 साल के बुजुर्ग निवास कर रहे हैं, जिनके पास इन आवासों के अलावा रहने की कोई और व्यवस्था नहीं है। सेवानिवृत्ति और स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति के बाद बस यही घर एकमात्र सहारा है। मौके पर नंदिनी भंडारी, नीलम, उर्मिला, सारिका, कुसुम थापा, उषा, सूरज, सविता, जन्मदेई, जसविंदर, शीतल, रेशु, कृष्ण राजभर, दया बिष्ट, राजवती, सावित्री, हेमा सती, पुर्णिमा, कुंती गुसाईं, विमला आदि उपस्थित रहे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: गंगा सप्तमी पर मुख्यमंत्री ने परिवार सहित हरकी पैड़ी पर किया गंगा पूजन
Next: नैनीताल में पर्यटकों की भीड़, लगा जाम

Related Post

rns featured image new
  • देहरादून

जसपाल राणा के नाम पर हो त्रिशूल शूटिंग रेंज और खेल पुरस्कार: भारत चौहान

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

जेवर लेकर प्रेमी संग फरार हुई पत्नी, कोर्ट के आदेश पर दर्ज हुआ मुकदमा

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • देहरादून

शूटर जसपाल को अंतिम विदाई देने उमड़े लोग

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.