Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • नैनीताल में पर्यटकों की भीड़, लगा जाम
  • नैनीताल

नैनीताल में पर्यटकों की भीड़, लगा जाम

RNS INDIA NEWS 08/05/2022
rns featured image new

नैनीताल। बीते कुछ दिनों से सरोवरनगरी नैनीताल में पर्यटकों की आवक लगातार बढ़ रही है। रविवार को भी बड़ी संख्या में पर्यटक यहां पहुंचे। इससे नगर समेत समीपवर्ती क्षेत्र के पर्यटक स्थल सैलानियों से गुलजार रहे। पर्यटक वाहनों की अधिकता के चलते माल रोड समेत कई मार्गों पर जाम लगा। पुलिस को यातायात सुचारू करने में खासी मशक्कत करनी पड़ी। नगर में आए पर्यटकों ने नैनीझील में नौका विहार का आनंद लेने के साथ ही नगर के दर्शनीय स्थलों का भ्रमण किया। चिड़ियाघर में 1722 पर्यटक पहुंचे, जिसमें से 1526 वयस्क व 196 बच्चे शामिल रहे। केव गार्डन में 750 पर्यटकों ने प्राकृतिक गुफाओं के दीदार किए। नैनीताल-कालाढूंगी मोटर मार्ग स्थित वाटर फॉल में भी दिनभर पर्यटकों का जमावड़ा लगा रहा, यहां 790 पर्यटक पहुंचे। जबकि हिमालयन बॉटनिकल गार्डन में 260 पर्यटक पहुंचे। इसके अलावा पर्यटकों ने कुमंविनि की ओर से संचालित केबल कार का भी आनंद लिया। नगर की मालरोड, पंत पार्क से नयना मंदिर परिक्षेत्र दिनभर पर्यटकों से भरा रहा। इसके अलावा समीपवर्ती भीमताल, भवाली, सातताल, नौकुचियाताल, घोड़ाखाल, रामगढ़, मुक्तेश्वर समेत अन्य दर्शनीय स्थलों पर भी काफी संख्या में पर्यटक पहुंचे।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: पोस्टकार्ड हस्ताक्षर अभियान चलाया
Next: कार की टक्कर से बाइक सवार संविदा कर्मी की मौत

Related Post

rns featured image new
  • नैनीताल

कैंची मेले के लिए 350 बसें लगाई गईं, दो दिन प्रभावित रहेंगी पर्वतीय रूटों की सेवाएं

RNS INDIA NEWS 13/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

आईपीएस निवेदिता कुकरेती ने संभाला आईजी कुमाऊं का कार्यभार, कानून व्यवस्था को और मजबूत बनाने पर जोर

RNS INDIA NEWS 09/06/2026 0
WhatsApp Image 2026-06-06 at 22.36.01_11zon
  • नैनीताल

विश्व पर्यावरण दिवस पर रामगढ़ रेंज में वृक्षारोपण एवं जागरूकता कार्यक्रम आयोजित

RNS INDIA NEWS 06/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 14 जून
  • नशा मुक्त भारत पखवाड़े के तहत दन्या पुलिस का जागरूकता अभियान
  • धोखाधड़ी कर प्लॉट बेचने के आरोप में छह लोगों पर मुकदमा
  • सड़क सुरक्षा, साइबर अपराध और नए कानूनों को लेकर निकाली जागरूकता रैली
  • पोस्टमैन की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत
  • बिनसर वनाग्नि के शहीद वन कर्मियों को दी श्रद्धांजलि
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.