Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • नैनीताल
  • सीएम धामी का चंपावत विस पर फोकस, एक माह में तीसरा दौरा
  • ऊधम सिंह नगर
  • चम्पावत
  • नैनीताल

सीएम धामी का चंपावत विस पर फोकस, एक माह में तीसरा दौरा

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
rns featured image new

नैनीताल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को कहा कि प्रदेश में जल्द ही समान नागरिक संहिता लागू कर दी जायेगी। इसके लिये प्रक्रिया अंतिम चरण में है। समान नागरिक संहिता का ड्राफ्ट तैयार करने के लिये समिति का गठन भी कर दिया गया है। चंपावत से उपचुनाव लड़ने की घोषणा के बाद मुख्यमंत्री सीएम धामी ने पूरी तरह से चंपावत विधानसभा पर फोकस कर दिया है। एक महीने में मुख्यमंत्री का चंपावत जनपद का यह तीसरा दौरा है। बनबसा-टनकपुर पहुंचने से पहले उन्होंने बनबसा से टनकपुर तक रोड शो किया। इसके बाद टनकपुर में विशाल जनसभा को संबोधित किया।उन्होंने कहा प्रदेश में 47 सीटें जीतकर इतिहास रचने में उत्तराखंड के लोगों ने हमारी मदद की है। हमने हर निर्वाचन क्षेत्र में विकास के लिए काम किया है। मैने पार्टी को विधानसभा चुनाव जीतने में मदद की। उन्होंने कहा कि उनकी सरकार चुनाव घोषणा पत्र में किये गये वायदे के अनुसार जल्द ही गरीब परिवारों को प्रतिवर्ष तीन गैस सिलेंडर मुफ्त में देगी। प्रधानमंत्री मोदी प्रदेश के विकास के लिये सतत प्रयासरत हैं और उनके विजन के अनुसार प्रदेश का विकास किया जा रहा है। सरकार की ओर से बच्चों को वैक्सीन लगाने के लिये युद्धस्तर पर तैयारी की जा रही है।  उन्होंने लोगों को भरोसा दिलाया कि उनकी सरकार चुनाव से पूर्व की गयी सभी घोषणाओं को पूरा करेगी। उनकी सरकार सबका साथ, सबका विकास के मंत्र को लेकर आये बढ़ रही है। उन्होंने इस दौरान चंपावत के लिये कई घोषणायें भी की। उन्होंने कहा कि ओलावृष्टि से फसल को हुए नुकसान की भरपाई आपदा मद से की जायेगी। टनकपुर में शारदा नदी के किनारे बसे कठौल व किचैल में बाढ़ सुरक्षा का कार्य संचालित किया जायेगा।  धामी ने कहा कि ऊचौलीगोठ से गैंडाख्याली नं0-1 तक शारदा नदी की मुख्य धारा में चेनलाइजेशन, ग्राम बमनपुरी, चंदनी व गैंडाख्याली में बाढ़ सुरक्षा योजना, सूखीढांग-डांडा मीनार व द्यूरी-चल्थी मोटर मार्ग का नर्मिाण, चंपावत जिला अस्पताल में पार्किंग व डायग्नोस्टक्सि विंग के अलावा शल्य चिकत्सिा कक्ष का नर्मिाण और पर्यटन को बढ़ावा देने के लिये कार्बेट ट्रेल का नर्मिाण किया जायेगा।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: 80 बीघा जमीन पर की जा रही अवैध प्लॉटिंग का काम रुकवाया
Next: विधायक उमेश शर्मा मामले की सुनवाई पूरी, 6 मई को आएगा फैसला

Related Post

rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

एसडीएम किच्छा करेंगे आंगनबाड़ी वर्कर पर लगे आरोपों की जांच

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • नैनीताल

एसआईआर के डिजिटाइजेशन को डाटा एंट्री आपरेटर संख्या बढ़ाएं: जोगदंडे

RNS INDIA NEWS 20/06/2026 0
rns featured image new
  • ऊधम सिंह नगर

नशे में ड्यूटी करने वाले पुलिसकर्मियों पर होगी सख्त कार्रवाई

RNS INDIA NEWS 19/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
  • केतन हत्याकांड के विरोध में गांधी पार्क में धरना, दोषियों को कड़ी सजा देने की मांग
  • उत्तराखंड के धामों के संरक्षण एवं विकास के लिए सरकार पूरी तरह प्रतिबद्ध: धामी
  • शहीद लेफ्टिनेंट बीरेश्वर गोस्वामी के परिजनों से मिले मुख्यमंत्री, जताई संवेदना
  • मल्ला महल में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय योग दिवस, 515 लोगों ने किया योगाभ्यास
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.