Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • रुडक़ी में धर्म संसद पर लगी रोक, तैयारी में लगे दिनेशानंद भारती और 6 समर्थक गिरफ्तार, जिले में धारा 144 लागू
  • उत्तराखंड
  • राष्ट्रीय
  • हरिद्वार

रुडक़ी में धर्म संसद पर लगी रोक, तैयारी में लगे दिनेशानंद भारती और 6 समर्थक गिरफ्तार, जिले में धारा 144 लागू

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
rns featured image new

रुडक़ी (आरएनएस)। उत्तराखंड के हरिद्वार में होने वाली धर्म संसद पर सरकार ने रोक लगा दी है। इसके साथ ही पूरे इलाके में धारा 144 लागू कर दी गई है। यह धर्म संसद हरिद्वार जिले के रुडक़ी के जलालपुर में 27 अप्रैल को होनी थी। 27 अप्रैल को होने वाली इस धर्म संसद पर आज ही सुप्रीम कोर्ट ने उत्तराखंड सरकार को फटकार लगाई थी।
दरअसल गांव डाडा जलालपुर में हनुमान जन्मोत्सव पर निकाली गई शोभायात्रा के दौरान बवाल और आगजनी की घटना हुई थी। सभी आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होने पर काली सेना के संस्थापक और शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने आज डाडा जलालपुर में हिंदू महापंचायत करने का आह्वान किया था।

इससे पहले ही मंगलवार को एसडीएम भगवानपुर ब्रजेश कुमार तिवारी ने डाडा जलालपुर गांव के पांच किलोमीटर क्षेत्र जिसमें डाडा पट्टी, हसनपुर, मदनपुर, लतीफपुर, खुब्बनपुर, बहवलपुर, हंसोवाला, मानक मजरा, अकबरपुर, कालसो, खेड़ली, खेड़ी शिकोहपुर, सिकरोढ़ा, हल्लूमजरा आदि में धारा 144 लागू कर दी है। इसके साथ ही पुलिस ने सख्ती भी बरतनी शुरू कर दी है। पुलिस ने काली सेना के प्रदेश संयोजक स्वामी दिनेशानंद भारती और उनके 6 समर्थकों को मंगलवार देर रात गिरफ्तार कर लिया है। एसएसपी डॉ. योंगेंद्र सिंह रावत ने बताया कि पूरे मामले पर पूरी नजर रखी जा रही है।

आयोजन स्थल पर नजर रखने के लिए पुलिस ने पांच डिप्टी एसपी, 65 एसआई, 150 कांस्टेबल, 30 महिला कांस्टेबल, छह कंपनी पीएसी की तैनाती की है। ड्रोन से भी पुलिस पूरे क्षेत्र पर नजर रख रही है। इसी के ही साथ डाडा जलालपुर, हसनपुर मदनपुर, डाडा पटटी, खूब्बनपुर लतीफपुर, बहबलपुर, मानक माजरा, अकबरपुर कालसो, खेड़ी शिकोहपुर, सिकरौढ़ा, हालूमाजरा में धारा 144 लागू की गई है। वहीं, कोई व्यक्ति अगर धारा 144 का उलंघन करते पकड़ा गया तो उस पर कार्रवाई की जाएगी।

काली सेना के संस्थापक और शांभवी पीठाधीश्वर स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि काली सेना के आह्वान पर डाडा जलालपुर में हिंदू महापंचायत आयोजित हो रही है। लेकिन प्रशासन धारा 144 लगाकर मामले को तूल और विवाद को जन्म दे रहा है। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का जिक्र करते हुए स्वामी आनंद स्वरूप ने कहा कि डाडा जलालपुर में धर्म संसद नहीं बल्कि महापंचायत हो रही है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: यूक्रेन की मदद करने वाले देशों पर एक्शन, पुतिन ने गैस सप्लाई रोकी
Next: चुनाव से पहले बदली हिमाचल कांग्रेस, प्रतिभा सिंह को मिली कमान,  मिले 4 सहयोगी

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

वायरल वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का एक्शन, युवक से मारपीट करने वाले दो आरोपी दबोचे

RNS INDIA NEWS 04/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 05 जून
  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.