Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • चुनाव से पहले बदली हिमाचल कांग्रेस, प्रतिभा सिंह को मिली कमान,  मिले 4 सहयोगी
  • राष्ट्रीय
  • हिमाचल प्रदेश

चुनाव से पहले बदली हिमाचल कांग्रेस, प्रतिभा सिंह को मिली कमान,  मिले 4 सहयोगी

RNS INDIA NEWS 28/04/2022
rns featured image new

मंडी (आरएनएस)। हिमाचल विधानसभा चुनाव 2022 से पहले कांग्रेस ने राज्य संगठन में फेरबदल करते हुए मंडी से सांसद और दिवंगत पूर्व सीएम वीरभद्र सिंह की पत्नी प्रतिभा सिंह को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त कर दिया है। प्रतिभा सिंह को चार सहयोगी नेता भी दिए गए हैं जो उनकी मदद करेंगे। विधायक दल के नेता के तौर पर कांग्रेस ने मुकेश अग्निहोत्री पर ही भरोसा जताया है जो चार बार से विधायक हैं। वहीं वरिष्ठ नेता हर्षवर्धन चौहान को पार्टी ने विधायक दल के डिप्टी के तौर पर चुना है। इसके अलावा पार्टी ने पूर्व राज्य ईकाई अध्यक्ष सुखविंदर सिंह सुखू को राज्य में चुनाव प्रचार समिति का चेयरमैन नियुक्त किया है। इसके अलावा उन्हें ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की सक्रीनिंग कमेटी का भी सदस्य बनाया गया है जो चुनाव के दौरान उम्मीदवारों के चुनाव का फैसला करेगी।

कांग्रेस ने राज्यसभा में कांग्रेस के पूर्व उप नेता आनंद शर्मा को स्क्रीनिंग कमेटी का प्रमुख बनाया है। इस कमेटी में ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी की पंजाब ईकाई की पूर्व इंचार्ज और वरिष्ठ विधायक आशा कुमार संयोजक की भूमिका में होंगी। इनके अलावा धनी राम शांडिल और निवर्तमान राज्य इकाई के प्रमुख कुलदीप राठौर समेत दस लोगों को इस पैनल में रखा गया है जो टिकट बंटवारे का फैसला करेंगे।
धनीराम शांडिल्य मेनिफेस्टो पैनल के अध्यक्ष होंगे वहीं पूर्व राज्य प्रमुख कौल सिंह ठाकुर कॉर्डिनेशन कमेटी का नेतृत्व करेंगे। चुनाव प्रबंधन कमेटी का अध्यक्ष राम लाल ठाकुर को बनाया गया है। कांग्रेस अध्यक्ष सोनिया गांधी ने कार्यकारी अध्यक्ष के तौर पर जिन चार नामों को आगे किया है उनमें हर्ष महाजन, राजेंद्र राणा, पवन काजल और विनय कुमार का नाम शामिल है। बताया जा रहा है कि पार्टी ने जातीय समीकरण और क्षेत्रीय संतुलन के हिसाब से कमेटी का गठन किया है।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: रुडक़ी में धर्म संसद पर लगी रोक, तैयारी में लगे दिनेशानंद भारती और 6 समर्थक गिरफ्तार, जिले में धारा 144 लागू
Next: पोती के जन्म से इतना खुश हुआ पुणे का किसान, हेलीकॉप्टर से ले गया घर

Related Post

rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सीजेआई ने पांच नए जजों को दिलाई शपथ, सुप्रीम कोर्ट में न्यायाधीशों की संख्या हुई 37

RNS INDIA NEWS 02/06/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

पश्चिम बंगाल सरकार की बड़ी घोषणाएं; महिलाओं को हर महीने मिलेंगे 3 हजार रुपये, पांच रुपये में मछली-चावल

RNS INDIA NEWS 27/05/2026 0
rns featured image new
  • राष्ट्रीय

सनकी पति ने पत्नी और 3 मासूम बच्चों को उतारा मौत के घाट, खुद को भी किया लहूलुहान; हैरान कर देगी वजह

RNS INDIA NEWS 19/05/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • ‘खेत बचाओ अभियान’ के तहत छह गांवों में पहुंचे वैज्ञानिक, किसानों को दी आधुनिक खेती की जानकारी
  • आयुक्त ने अस्पताल का औचक निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना
  • हरिद्वार में अब संस्कृत में भी दिखेंगे सरकारी बोर्ड
  • बागेश्वर डीएम ने कमिश्नर को योजनाओं की प्रगति से कराया अवगत
  • किशोरी का अपहरण कर दुष्कर्म का आरोपी गिरफ्तार
  • म्यूंडा गांव में खड्ड के उफान से तबाही, खेत, रास्ते और छानियों को भारी नुकसान
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.