Skip to content

RNS INDIA NEWS

आपकी विश्वसनीय समाचार सेवा

Primary Menu
  • मुखपृष्ठ
  • अंतरराष्ट्रीय
  • राष्ट्रीय
  • राज्य
    • उत्तराखंड
      • अल्मोड़ा
      • उत्तरकाशी
      • ऊधम सिंह नगर
      • बागेश्वर
      • चम्पावत
      • नैनीताल
      • पिथौरागढ़
      • चमोली
      • देहरादून
      • पौड़ी
      • टिहरी
      • रुद्रप्रयाग
      • हरिद्वार
    • अरुणाचल
    • आंध्र प्रदेश
    • उत्तर प्रदेश
    • गुजरात
    • छत्तीसगढ़
    • हिमाचल प्रदेश
      • शिमला
      • सोलन
    • दिल्ली
    • बिहार
    • मध्य प्रदेश
    • मणिपुर
    • राजस्थान
    • त्रिपुरा
  • अर्थ जगत
    • बाजार
  • खेल
  • विविध
    • संस्कृति
    • न्यायालय
    • रहन-सहन
    • मनोरंजन
      • बॉलीवुड
  • Contact Us
  • About Us
  • PRIVACY POLICY
Light/Dark Button
Watch
  • Home
  • राज्य
  • उत्तराखंड
  • हरिद्वार
  • धोखाधड़ी से मकान का बैनामा कराने की शिकायत
  • हरिद्वार

धोखाधड़ी से मकान का बैनामा कराने की शिकायत

RNS INDIA NEWS 10/04/2022
default featured image

रुड़की।  पांच साल पहले हरियाणा से आकर खानपुर में बसे परिवार के मकान को ऐथल गांव के कुछ लोगों ने धोखे से अपने नाम करा लिया। इसके बाद खरीदार पक्ष के लोग इकट्ठा होकर मकान पर कब्जा लेने पहुंचे तो उन्हें मकान बिकने का पता चला। पीड़ित पक्ष ने मामले की शिकायत लक्सर के पुलिस उपाधीक्षक से की है। हरियाणा के करनाल जिला निवासी सरदार कश्मीर सिंह पुत्र हरभजन सिंह की बहन राजविंद्र कौर की शादी खानपुर थाने के सहीपुर गांव में हुई है। 2017 में बहन के कहने पर कश्मीर सिंह करनाल से अपनी संपत्ति बेचकर माता, पिता, पत्नी सहित खानपुर के मदारपुर गांव में आ गए थे। उत्तराखंड के मूल निवासी न होने के कारण उन्होंने मदारपुर में बेटी के नाम करीब 26 बीघा जमीन खरीदी और इसी जमीन के कुछ हिस्से पर मकान बनाकर रहने लगे। पिछले साल बहन राजविंद्र ने भाई की सहमति से इस जमीन का सौदा लक्सर के ऐथल बुजुर्ग गांव के लोगों से किया था। एग्रीमेंट में केवल जमीन का ही सौदा दर्शाया गया था। आरोप है कि बाद में खरीदार पक्ष ने धोखे में रखकर जमीन के साथ ही उनके मकान का भी बैनामा करा लिया। इसके बाद गत दिवस खरीदार पक्ष के लोग इकट्ठा होकर मदारपुर में मकान पर कब्जा लेने पहुंचे तो कश्मीर सिंह व उनके परिवार को इसका पता चला। इसके बाद उन्होंने लक्सर पहुंचकर सीओ से पूरे मामले की शिकायत की। कश्मीर का कहना है कि खरीदार पक्ष की तरफ से पुलिसकर्मी उन्हें मकान खाली करने के लिए धमका रहे हैं। उधर, खानपुर के एसओ संजीव थपलियाल का कहना है कि उन्हें मामले की जानकारी नहीं है। वैसे भी जमीन के मामले में कोर्ट के आदेश के बिना पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर सकती है। फिर भी पीड़ित पक्ष तहरीर देगा तो जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

शेयर करें..

Post navigation

Previous: बाइक फिसलने से भतीजे की मौत, चाचा गंभीर
Next: बकरी-भैंस खरीदने के नाम पर समृद्ध जीवन फूड्स ने लोगों को ठगा, पीड़ित ग्राहकों में आया रोष

Related Post

rns featured image new
  • हरिद्वार

कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

कोल्ड ड्रिंक चोरी के शक में चार मासूमों को रस्सी से बांधकर पीटा

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0
rns featured image new
  • हरिद्वार

दिव्यांग युवती से दुष्कर्म का आरोप, मुकदमा दर्ज

RNS INDIA NEWS 21/06/2026 0

यहाँ खोजें

Quick Links

  • About Us
  • Contact Us
  • PRIVACY POLICY

ताजा खबर

  • राशिफल 22 जून
  • सड़क डामरीकरण के लिए निविदा जारी होने के बाद भी काम शुरू नहीं
  • शेयर बाजार में भारी मुनाफे का लालच देकर 1.17 लाख की ठगी
  • हाईटेंशन बिजली लाइन का ग्रामीणों ने किया विरोध
  • कर्णप्रयाग की घटना पर सिख समाज में रोष
  • नीट री-एग्जाम शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से संपन्न, पुलिस रही मुस्तैद
Copyright © rnsindianews.com | MoreNews by AF themes.